बरेली हिंसा : चला बाबा का बुलडोजर, अवैध दुकान और घर हुए जमींदोज

“बरेली में प्रशासन की तरफ से पहले ही अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। अब प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण कर बनाई गई सभी दुकानों को गिरा दिया”

बरेली 05 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

बरेली में हुई हिंसा के बाद शनिवार को अवैध निर्माण पर बाबा का बुलडोजर चला। बरेली नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम की टीम ने कई अवैध अतिक्रमण हटाए। बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी बाजार में अतिक्रमण को नगर निगम के बुलडोजर ने तोड़ दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। एक साथ 4 बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

समाजवादी पार्टी के आवंला सपा सांसद नीरज मौर्य को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहां, जिला अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किया गया। सपा सांसद नीरज मौर्य पुलिस से छिपकर मुस्लिम परिवार से मिलने जा रहे थे।

उन्हें पुलिस ने सर्किट हाउस पर रोक लिया। पुलिस ने सपा प्रतिनिधि मंडल को आगे बढ़ने से रोक दिया तो नीरज मौर्य ने कहा कि निर्दोष मुस्लिमों को जेल भेजा जा रहा है।

सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि मुस्लिम परिवार के साथ अन्याय हो रहा है, जो बवाल में नहीं थे उनको भी जेल भेजा जा रहा है। मुसलमान के साथ अन्याय किया जा रहा है।

हम मुसलमान परिवार से मिलने जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने हमें रोक लिया है। पुलिस ने जब सांसद को हिरासत में लिया तो उन्होंने कहा कि तौकीर रजा तो भाजपा के लिय काम करते हैं।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप को भी उनके हाउस अरेस्ट कर लिया है। घर के बाहर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि हमारा एक प्रतिनिधि मंडल बरेली आ रहा था। सुनने में आया है कि उन्हें लखनऊ और दिल्ली में रोक लिया है। मुझे मेरे घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया है।

हम कमिश्नर और डीआईजी से मिलने जा रहे थे और मुसलमान को गलत जेल भेजा जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं ने तमाम लोगों को चिन्हित किया है, जिनके साथ अन्याय हो रहा है और इन्हें गलत जेल भेजा जा रहा है। तमाम लोग घायल हैं। यह भाजपा सरकार अन्याय कर रही है और हमें भी हाउस अरेस्ट करके रख लिया है।

बरेली सिटी एसपी मानुष पारीक ने कहा, “विकास प्राधिकरण नियमानुसार समय-समय पर कार्रवाई करता है। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यहां पुलिस बल तैनात किया गया है। यह कार्रवाई पूरी तरह से स्वतंत्र है और विकास प्राधिकरण द्वारा ही की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां पुलिस तैनात की गई है।”

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.