“बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में मंगलवार शाम को आतिशबाजी बनाते वक्त तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के पांच घर जमींदोज हो गए। घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। यह संख्या बढ़ सकती है। दो बच्चे लापता हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य कराया जा रहा है”
बरेली 02 / 10 / 2024 विकास शर्मा की रिपोर्ट
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रहमान शाह के घर में आतिशबाजी बनाने का काम चोरी छिपे किया जा रहा था। इसी दौरान तेज धमाका हुआ।
इसके बाद एक कई धमाके हुए। इससे रहमान शाह के घर समेत आसपास के चार घर जमींदोज हो गए। घरों में मौजूद लोग मलबे में दब गए। चीखपुकार मच गई।
दो की मौत, चार की हालत गंभीर
घटना में रहमान शाह की पुत्रवधू समेत दो महिलाओं की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि चार लोगों को मलबे से गंभीर हालत में निकाला गया और रामनगर सीएससी भेजा गया। दो बच्चे हसन और हसनान लापता हैं। एसएसपी ने एसपी यातायात व सीओ मीरगंज को मौके पर भेजा है।
इनकी हुई मौत
1. तबस्सुम पत्नी वाहिद
2. रुखसाना पत्नी इसरार
ये हुए घायल
1. फातिमा पत्नी नाजिम
2. सितारी पत्नी नासिर
3. रहमान पुत्र जोगिन शाह
4. छोटी बेगम पत्नी रहमान
हसन और हसनान लापता हैं।
बताया जा रहा है कि रहमान शाह के रिश्तेदार नाजिम व नासिर सिरौली में रहकर आतिशबाजी का काम करते हैं। रहमान शाह अपने यहां चोरी छिपे आतिशबाजी बनाकर उन्हें देता है।
मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे आतिशबाजी में तेज धमाका हुआ और दर्दनाक हादसा हो गया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…