Breaking News

राजस्थान के कई रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी

“हनुमानगढ़ जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक को आज एक अज्ञात व्यक्ति एक पत्र थमा गया जिसको स्टेशन अधीक्षक ने खोलकर पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। चिट्ठी में राजस्थान के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी”

नई दिल्ली 02 / 10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

राजस्थान के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरी चिट्ठी हनुमानगढ़ जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक को मिली। इस चिट्ठी में रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

अज्ञात शख्स ने सौंपी चिट्ठी

दरअसल, हनुमागढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को बुधवार सुबह एक अज्ञात शख्स एक चिट्ठी सौंपकर चला गया। स्टेशन अधीक्षक ने जब चिट्ठी खोलकर पढ़ी तो उनके होश उड़ गए।

यह चिट्ठी  जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन के नाम से थी और इसमें हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित राजस्थान के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई । 

इन स्टेशनों को उड़ाने की दी धमकी

इस चिट्ठी में श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर आदि रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

इसके बाद रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई। बीएसएफ जवानों ने जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के साथ स्टेशन की तलाशी ली मगर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago