दिल्ली – जेएनयू प्रोफेसर की पत्नी का वीडियो बना रहा था सफाईकर्मी, गिरफ्तार

“आरोप है कि सफाई कर्मी 30 सितंबर की सुबह ओल्ड ट्रांजिट हाउस में प्रोफेसर की पत्नी की बाथरूम में नहाते हुए मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इस दौरान आरोपित अश्लील गतिविधि भी कर रहा था”

नई दिल्ली 02 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक प्रोफेसर की पत्नी की नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी को कुछ एहसास हुआ तो अश्लील वीडियो बनाने का पता लगा।

वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर वीडियो बनाने वाले सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो बरामद कर लिया है। वहीं, वीडियो बनाने के बाद कर्मचारी अश्लील हरकतें कर रहा था, तभी पुलिस ने उसने पकड़ लिया। 

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि प्रोफेसर की पत्नी की अश्लील वीडियो ओल्ड ट्राजिंट हाउस के बाथरूम में नहाते हुए 30 सितंबर को बनाई गई थी।

प्रोफेसर की हाल ही में नियुक्ति हुई है। जेएनयू में ही राजीव पुत्र किशनलाल नाम का युवक अनुबंध के आधार पर सफाई कर्मचारी है।

आरोप है कि राजीव 30 सितंबर की सुबह ओल्ड ट्रांजिट हाउस में प्रोफेसर की पत्नी की बाथरूम में नहाते हुए मोबाइल से वीडियो बना रहा था।

इस दौरान आरोपित अश्लील गतिविधि भी कर रहा था। तभी महिला की नजर उस पर पड़ गई। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। फिर आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को मौके से उसे पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी से उसका मोबाइल लेकर संबंधित वीडियो को डिलीट किया। मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
राजीव के पिता भी जेएनयू में नान टीचिंग स्टाफ में कार्यरत है। पुलिस जांच में पता चला कि राजीव पिछले कई दिन से बाथरूम में ताक-झांक कर रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने पहले तो कोई अश्लील वीडियो तो नहीं बनाई।
Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago