बलिया न्यूज़: ससुर ने बहू और पोते को जिंदा जलाया, फिर खुद दी जान
बलिया अग्निकांड का खौफनाक सच: ससुर ने ही बहू और 4 साल के पोते को जिंदा जलाया, फिर तालाब में कूदकर खुद भी दी जान
बलिया: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।
गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर चट्टी (मटिहि मार्ग) पर स्थित एक गोदाम और दुकान में लगी आग कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी।
पुलिस जांच में यह खौफनाक सच सामने आया है कि ससुर झूलन चौरसिया ने ही अपनी बहू रितिका (24) और चार वर्षीय पोते धीरज को आग के हवाले कर दिया था। वारदात के बाद ससुर ने भी तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।
बाहर से ताला लगाकर रची खौफनाक साजिश
घटना की रात नीरज चौरसिया की पत्नी रितिका और उनका 4 साल का बेटा अंदर सो रहे थे। तभी नीरज के पिता झूलन चौरसिया ने दुकान व गोदाम में आग लगा दी और बाहर से दरवाजा बंद कर ताला लगा दिया। आग इतनी भयानक थी कि बहू और मासूम पोते की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
सीसीटीवी से खुला ससुर की मौत का राज
आग लगाने के बाद से ही आरोपी ससुर झूलन चौरसिया (65) गायब था। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान एक सीसीटीवी कैमरे में झूलन पास के शिव मंदिर स्थित पोखरे (तालाब) की तरफ जाते दिखाई दिए। जब पुलिस ने वहां खोजबीन की, तो मंगलवार को झूलन का शव तालाब से बरामद हुआ।
संपत्ति का विवाद बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ और स्थानीय लोगों के अनुसार, पिता झूलन अपने मझले बेटे नीरज को उस मकान से हटाकर नए मकान में भेजना चाहते थे, लेकिन नीरज टालमटोल कर रहा था।
घटना की शाम झूलन शराब के नशे में थे और नीरज के साथ उनका काफी विवाद भी हुआ था। रात में सबके सो जाने के बाद उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
सास और जेठ गिरफ्तार
इस दर्दनाक घटना के बाद रितिका के पिता (रसड़ा के परसिया निवासी) उत्तम चौरसिया ने संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए सास, ससुर और जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी जेठ दीपक चौरसिया और सास कांति देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोरबा के बाजार में बरसेगा धन: SECL कर्मियों को मिलेगा 1.10 लाख का बोनस, 15…
धमतरी: अंतिम संस्कार में समाज का बहिष्कार, विहिप की पहल पर 'घर वापसी' के बाद…
जौनपुर: शिकारपुर तिराहे पर चक्का जाम, पुलिस से अभद्रता और बैरियर हटाने पर बड़ा एक्शन,…
भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र: 'परम 8000' से 68 पेटाफ्लॉप्स तक की स्वदेशी उड़ान, जानिए…
जौनपुर के रोहित यादव ने एशियन गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक, बांस के भाले…
भदोही को सीएम योगी की 1340 करोड़ की सौगात: वाराणसी-भदोही-मिर्जापुर को मिलाकर बनेगा 'सिल्क क्लस्टर',…