निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

बक्शा : निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 200 मरीजों को मिला लाभ

“जौनपुर के बक्शा में स्वास्थ्य सेवा की शानदार पहल: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 200 मरीजों को मिला लाभ “

जौनपुर (The Politics Again): वरुण यादव की रिपोर्ट 

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से जौनपुर के बक्शा ब्लॉक में एक सफल और निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर प्राथमिक विद्यालय बहाउद्दीन (तेजीबाजार पुलिस चौकी के पीछे) के परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य लाभ उठाया।

नीदेव नेत्रालय के डॉ. देवेंद्र ने की जांच

इस जनहितकारी शिविर का आयोजन विजय भारत प्रधान के कुशल नेतृत्व में किया गया। शिविर में नीदेव नेत्रालय हॉस्पिटल के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार यादव ने अपनी सेवाएं दीं।

डॉ. यादव ने शिविर में आए लगभग 200 मरीजों का बारी-बारी से अत्यंत सावधानीपूर्वक परीक्षण किया।

मरीजों को आंखों से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

मुफ्त दवाइयों का हुआ वितरण

इस शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि जांच के बाद सभी जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त में दवाइयां भी वितरित की गईं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों को काफी राहत मिली।

आंखों की जांच और मुफ्त दवाइयां पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों की अहम भूमिका रही।

इस पुनीत अवसर पर सुरेन्द्र यादव, अतुल यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और आयोजनकर्ताओं के इस कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.