JAUNPUR

जौनपुर में खतौनी फर्जीवाड़े पर बहुजन क्रांति पार्टी का प्रदर्शन

जौनपुर: खतौनी में फर्जीवाड़े के आरोप पर बहुजन क्रांति पार्टी का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग”

जौनपुर : द पॉलिटिक्स अगेन : अब्दुल हई राजा की रिपोर्ट

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को बहुजन क्रांति पार्टी (बीकेपी) के कार्यकर्ताओं ने बदलापुर तहसील के सिंहावल गांव में भूमि अभिलेख (खतौनी) में कथित फर्जीवाड़े के विरोध में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भूमि रिकॉर्ड में कथित फर्जी प्रविष्टि कर सरकारी अभिलेखों में हेरफेर की गई।

जिसके आधार पर बैंक से ऋण भी प्राप्त किया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन में शामिल शिकायतकर्ता उमाशंकर ने बताया कि बदलापुर तहसील के सिंहावल गांव स्थित गाटा संख्या 470/0.1380 हेक्टेयर भूमि उन्होंने वर्ष 2004 और 2011 में विधिवत बैनामे के माध्यम से खरीदी थी। इसके बाद उनका नाम राजस्व अभिलेखों (खतौनी) में दर्ज कर दिया गया था।

उनका आरोप है कि बाद में कम्प्यूटरीकृत खतौनी में कथित रूप से फर्जी अमलदरामद दर्ज कर किसी अन्य व्यक्ति के पक्ष में प्रविष्टि कर दी गई।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इसी कथित फर्जी प्रविष्टि के आधार पर बैंक से ऋण भी प्राप्त किया गया।

अभिलेखों की प्रामाणिकता पर उठाए सवाल

उमाशंकर के अनुसार, वर्तमान खतौनी में जिस आदेश का उल्लेख किया गया है, वह संबंधित मालिकान रजिस्टर में दर्ज नहीं है।

उनका दावा है कि इससे उक्त प्रविष्टि की वैधता और प्रामाणिकता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में सुनियोजित तरीके से राजस्व अभिलेखों में हेरफेर की गई है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

पहले भी दिया था प्रार्थना पत्र

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 18 मई को इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र प्रशासन को सौंपा था। यह प्रकरण अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया था।

हालांकि, उनका आरोप है कि अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते उन्हें प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।

उच्चस्तरीय जांच की मांग

बहुजन क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, कथित फर्जी प्रविष्टि करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा यदि जांच में बैंक ऋण से संबंधित अनियमितताएं सामने आती हैं तो संबंधित व्यक्तियों पर भी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच प्रक्रिया जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की सत्यता और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई देशभक्ति रंगोली

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई मनमोहक देशभक्ति रंगोली, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने…

8 minutes ago

स्टार्टअप ‘अहीसा’ ने स्वदेशी VEGA प्रोसेसर से बनाई ‘विहान’ चिप

आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग: स्टार्टअप 'अहीसा' ने स्वदेशी प्रोसेसर से बनाई 'विहान' चिप, सेमीकंडक्टर…

17 minutes ago

यूपी: नकली पनीर, घी और खोया पर सरकार सख्त, मिलावट पर होगी FIR

यूपी में नकली डेयरी उत्पादों पर नकेल: पनीर, घी और खोया में मिलावट पाए जाने…

1 hour ago

उत्तर प्रदेश : स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी की ‘युवाओं को बड़ी सौगात

यूपी में युवाओं के लिए बड़ी सौगात: CM योगी ने की 'यूथ ब्रिगेड स्कीम' की…

2 hours ago

मौसम : अरुणाचल में बाढ़, सिक्किम में भूस्खलन, हिमाचल प्रदेश में 183 मौतें

मौसम का कहर: अरुणाचल में बाढ़, सिक्किम में भूस्खलन; हिमाचल में 183 मौतें और 972…

2 hours ago

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग का पीएम मोदी ने किया ऐलान

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…

21 hours ago