आंध्र प्रदेश/तेलंगाना – बारिश से मचा हाहाकार, 20 से ज्यादा की मौत, 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

“आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं और सड़कें जलमग्न हैं और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। जल भराव के चलते दोनों राज्यों में रेल, सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है”

हैदराबाद 02 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की नदियां पूरे उफान पर हैं। हालात को देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात की गई है। बारिश के चलते आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। वहीं कई ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा है। बारिश के चलते कई रेलवे ट्रैक पानी में डूबे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से फोन पर बात की और हालात का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री ने दोनों मुख्यमंत्रियों को केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेती श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश के चलते नौ लोगों की मौत हुई है।

हैदराबाद में बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके चलते शहर में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

मौसम विभाग ने सोमवार को भी आदिलाबाद, निजामाबाद, राजन्ना सिरसिल्ला, याद्री भुवनगिरी, विकाराबाद, सांगारेड्डी, कामारेड्डी और महबूबनगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। आंध्र प्रदेश में भी बारिश के चलते 9 लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा जिला सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक बुलाई है। अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया है।

बारिश के चलते जिले में कई जगह जलभराव की स्थिति है। श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम मान्यम, अल्लुरी सीताराम राजू, काकीनाडा और नांदयाला जिले में भारी बारिश हुई है। 

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

24 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

24 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

1 day ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

1 day ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

1 day ago