बदलापुर तहसील के 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' में दिखा DM डॉ. दिनेश चंद्र का सख्त और मानवीय चेहरा।
“जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए तहसील बदलापुर के सभागार में शनिवार को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया”
बदलापुर/जौनपुर : THE POLITICS AGAIN : वरुण यादव की रिपोर्ट
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
डीएम ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि शासन की मंशा के अनुरूप समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर हो और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अवैध कब्जों और दबंगों पर डीएम की सख्ती
समाधान दिवस में भूमि विवाद और अवैध कब्जे से जुड़ी कई गंभीर शिकायतें सामने आईं, जिन पर जिलाधिकारी ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया:
चकमार्ग से आज ही हटेगा कब्जा: ग्राम बड़ेरी के दान बहादुर यादव ने चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर डीएम ने तहसीलदार को कड़े निर्देश दिए कि आज ही मौके पर जाकर चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाया जाए।
पीएम आवास में रोड़ा अटकाने वालों पर होगी कार्रवाई: ग्राम थरथरी के राजकुमार ने बताया कि दबंग उन्हें प्रधानमंत्री आवास नहीं बनाने दे रहे हैं। डीएम ने तुरंत तहसीलदार और एसएचओ को मामले की जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जमीन पर अवैध कब्जा: ग्राम विट्ठुआ खुर्द के रामसमुझ ने विपक्षी द्वारा जमीन पर कब्जे की शिकायत की, जिस पर उपजिलाधिकारी और थाना प्रभारी को नियमानुसार कार्रवाई सौंप दी गई।
दिव्यांग बच्ची की जिजीविषा देख भावुक हुए डीएम
समाधान दिवस के दौरान एक भावुक पल भी आया जब ढेमा (बदलापुर) निवासी केसरी प्रसाद दुबे अपनी दिव्यांग बच्ची को लेकर पहुंचे और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने का अनुरोध किया।
बच्ची की जिजीविषा और संघर्ष को देखकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने न सिर्फ उसे एक अंगवस्त्रम और चॉकलेट देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया, बल्कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को तत्काल उसका प्रमाण-पत्र बनवाने के सख्त निर्देश दिए।
संवेदनशील प्रकरणों का प्राथमिकता से हो निस्तारण
इस अवसर पर राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों से संबंधित दर्जनों शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (बदलापुर) योगिता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, तहसीलदार योगेन्द्र पाण्डेय सहित कई जिलास्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जिले की अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जनसमस्याएं सुनी गईं।
परिसीमन पर महासंग्राम: लोकसभा की सीटें 850 करने की तैयारी, सरकार ने दूर की दक्षिण…
प्रयागराज में बड़ा रेल हादसा: पटरी पर खड़े 5 यात्रियों को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने रौंदा,…
कर्नाटक दौरा: पीएम मोदी ने मांड्या में किया 'श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर' का भव्य उद्घाटन,…
लखीमपुर खीरी में भड़की भारी हिंसा: अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर उग्र हुई भीड़, पुलिस पर…
पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति' के नाम लिखा विशेष पत्र: 2029 से लागू होगा महिला…
भविष्य का युद्ध बना हकीकत: यूक्रेन के रोबोट्स और ड्रोन्स ने रूसी सैन्य ठिकाने पर…