त्योहारी सीजन में आपकी सेहत से कोई खिलवाड़ न हो, इसके लिए जौनपुर FDA की टीम ने 46 दुकानों पर मारा छापा।
“आगामी होली पर्व के मद्देनजर बाजार में मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जौनपुर प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है”
जौनपुर : THE POLITICS AGAIN : मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) उत्तर प्रदेश के आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में, जनपद जौनपुर में 19 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि इस अभियान के तहत खाद्य सचल दल द्वारा लगातार बाजारों का निरीक्षण किया जा रहा है और मिलावट की आशंका वाले पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
शनिवार (21 फरवरी) का एक्शन: 5 नमूने लिए, 5 को नोटिस
21 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जौनपुर के विभिन्न बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।
अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों से दूध, पनीर, पेड़ा का एक-एक और खोया (मावा) के 2 नमूने (कुल 5 नमूने) संग्रहीत कर खाद्य विश्लेषक (लैब) को जांच के लिए भेजे गए हैं।
इसके साथ ही, निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों पर साफ-सफाई की कमी पाई गई, ऐसे 05 खाद्य प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किया गया है।
‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ से 34 नमूनों की ऑन-द-स्पॉट जांच
खाद्य कारोबारियों और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील’ (Mobile Van) भी चलाई जा रही है।
शनिवार को इस वैन ने सिपाह बाजार, जेसीज चौराहा और लखौवा बाजार में जाकर 34 नमूनों की मौके पर ही (ऑन-द-स्पॉट) जांच की।
जांच के दौरान पेड़ा और खोया के 02 नमूने मानक के विपरीत पाए गए। टीम ने तत्काल विधिक कार्रवाई करते हुए इन दोनों संदिग्ध नमूनों को विधिवत सील कर लैब में जांच के लिए भेज दिया है।
साथ ही व्यापारियों और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की पहचान के प्रति जागरूक भी किया गया।
3 दिन में 46 दुकानों की जांच, 14 को सुधार नोटिस
सहायक आयुक्त देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि 19 फरवरी से 21 फरवरी तक के तीन दिनों के विशेष अभियान में अब तक जौनपुर के कुल 46 विभिन्न प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा चुका है।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहारी सीजन में आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा।
परिसीमन पर महासंग्राम: लोकसभा की सीटें 850 करने की तैयारी, सरकार ने दूर की दक्षिण…
प्रयागराज में बड़ा रेल हादसा: पटरी पर खड़े 5 यात्रियों को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने रौंदा,…
कर्नाटक दौरा: पीएम मोदी ने मांड्या में किया 'श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर' का भव्य उद्घाटन,…
लखीमपुर खीरी में भड़की भारी हिंसा: अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर उग्र हुई भीड़, पुलिस पर…
पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति' के नाम लिखा विशेष पत्र: 2029 से लागू होगा महिला…
भविष्य का युद्ध बना हकीकत: यूक्रेन के रोबोट्स और ड्रोन्स ने रूसी सैन्य ठिकाने पर…