बदलापुर – सात वर्ष पुराने वरासत प्रकरण का जिलाधिकारी ने कराया निस्तारण

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में तहसील बदलापुर के ग्राम पंचायत नेवादा मुखलिशपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया”

जौनपुर 16 / 10 / 2024 उत्तर प्रदेश प्रभारी/ वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा वरासत के 104 निरस्त प्रकरणों का सत्यापन कराते हुए उन्हें दर्ज करने का निर्देश दिये गया। जिलाधिकारी के द्वारा निरस्त प्रकरणों के सम्बन्ध में लोगो से संवाद भी किया गया तथा मौके पर निस्तारण कराया गया।

जिसमें करीब तीन-चार प्रकरण जो न्यायालय में विचाराधीन थे इसके संदर्भ में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में दोनों पक्ष के व्यक्तियों को बुलाकर दोनों पक्ष की बात सुनते हुए तथा कागजात का परीक्षण करते हुए विवाद का निस्तारण कराए।

लगभग 07 वर्ष से लम्बित वरासत के प्रकरण को भी उन्होंने मौके पर दर्ज करते हुए निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि राशन आपूर्ति तथा वितरण में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

कहीं भी घटतौली की शिकायत न आने पाए और समय से राशन वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें।इस दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा आवास के संदर्भ में फरियाद की गई जिस पर सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी पात्र व्यक्ति हैं उनका चयन करते हुए उनका आवास आवंटित किया जाए।

उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी आमजन से संवाद बनाए रखें तथा जनसुनवाई के दौरान आने वाली समस्याओं का निस्तारण समय से करें, विभागों में किसी भी प्रकार की पेंडेंसी नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान उप जिलाधिकारी बदलापुर संतवीर सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार महराजगंज, एडीओ सहित अन्य कर्मचारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

16 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

17 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

17 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

17 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

17 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

17 hours ago