बद्दी – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया स्थापना दिवस, की शस्त्र पूजा

“विजयदशमी के उत्सव पर बद्दी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपना 99वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया। सर्व प्रथम जिला संघ चालक महेश तथा मुख्य वक्ता डा. मनीष शर्मा ने शस्त्र पूजन किया”

बद्दी 13 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

संघ का पथ संचलन -1 के पार्क से शुरू हुई तो बाहर निकलते ही गली से लेकर साई रोड पर स्वयंसेवकों के ऊपर समाज द्वारा जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई।

अपने वक्तव्य में डा. मनीष शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन 1925 को संघ की स्थापना डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने छोटे-छोटे विद्यार्थियों को लेकर की थी।

उन्होंने कहा कि आज का दिन असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजन करना हमारी प्राचीन संकृति का हिस्सा रहा है। क्योंकि शस्त्रों की पूजा करने से ही शक्ति का संचार होता है।

प्राचीन समय में हमारे राज महाराज शस्त्रों की पूजा करते थे। तथा सीमाओं की रक्षा के लिए दुश्मनों से युद्ध जीतकर अपनी सीमा सुरक्षित करते थे।

उन्होंने कहा कि आरएसएस का काम संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित और सुक्षित करना है। डा. मनीष ने कहा कि आरएसएस अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और हमें देश को उन्नत एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर स्वयंसेवक को पांच प्रण लेकर चलना है।

जिसमें पूर समाज को भारतीयता का बोध कराना, हिंदू जीवन दर्शन-हिंदू संस्कृति का गौरव महसूस कराना अर्थात स्व. का बोध कराना, तीसरा अपने अधिकार और कानून का सही से पालन करना, चौथा प्रर्यावरण संरक्षण तथा परिवार प्रबोधन प्रमुख पांच  प्रण हैं।

इस अवसर पर जिला संघ चालक महेश कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख मनीश शर्मा, नगर कार्यवाह राहुल कुमार, सहनगर कार्यवाह यशकर नाग, शरीरिक प्रमुख सुधांषु शर्मा, चन्द्र प्रकाश, सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

18 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

18 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

18 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

18 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

19 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

19 hours ago