Breaking News

अयोध्या : दीपोत्सव कार्यक्रम में नहीं पहुंचे दोनों डिप्टी CM, अखिलेश ने कसा तंज

“अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में राज्य के दोनों डिप्टी सीएम यानी केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक नहीं पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों डिप्टी सीएम नाराज चल रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने अयोध्या जाने का दौरा रद्द कर दिया है”

अयोध्या 19 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नाराज हैं। केशव प्रसाद मौर्य बिहार से यूपी लौट आए थे लेकिन आज उनका अयोध्या दौरा रद्द कर दिया गया। ब्रजेश पाठक ने भी अपना दौरा आज रद्द कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों डिप्टी सीएम के दौरे रद्द होने की वजह विज्ञापन है। आज सभी न्यूज पेपर्स में दीपोत्सव का विज्ञापन दिया गया था। विज्ञापन में पीएम मोदी और सीएम योगी की फोटो है।

साथ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का नाम है। सूत्रों के मुताबिक, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने इसे अपमान माना और दौरा रद्द कर दिया।

अखिलेश यादव ने ली चुटकी, बीजेपी पर साधा निशाना

विज्ञापन में दोनों उप मुख्यमंत्रियों के नाम ना होने पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने x पर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जनता पूछ रही है कि यूपी भाजपा सरकार में ‘उप मुख्यमंत्री’ के दोनों पद समाप्त कर दिये गये हैं क्या।

विज्ञापन में कनिष्ठ मंत्रियों के नाम तो दिख रहे हैं लेकिन डिप्टी सीएम साहब लोगों के नहीं। कहीं यहां भी ‘हाता नहीं भाता’ या ‘प्रभुत्ववादी सोच’ तो हावी नहीं हो गयी। अबकी बार, डिप्टी सीएम बाहर!”

सफाई में क्या बात सामने आई

हालांकि कहा जा रहा है कि ये विज्ञापन सूचना विभाग ने जारी किया। सूर्य प्रताप शाही अयोध्या के प्रभारी मंत्री है और जयवीर सिंह संस्कृति मंत्री हैं, इसलिए उनके नाम दिए गए हैं।

 

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

1 hour ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

6 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

6 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

6 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

7 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

7 hours ago