असम : संदिग्ध धमाके के बाद रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें लेट

“असम में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। एक जोरदार धमाके के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते कई ट्रेनें देरी से चलीं”

कोकराझार 23 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अलीपुरद्वार डिवीजन में सलाकाटी और कोकराझार स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक संदिग्ध धमाके की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये धमाका रात 1 बजे के करीब हुआ।

इस हादसे के कारण 8 से 10 ट्रेनें लेट हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक सुबह 5:25 बजे ठीक कर दिया गया और सुबह 5:30 बजे सामान्य ट्रेन सेवा फिर से शुरू हो गईं। वहीं, सेक्शन में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी को इस सेक्शन से गुजरने के दौरान जोरदार झटका लगा, जिसके कारण ट्रेन को रोकना पड़ा। जांच के दौरान ट्रैक और स्लीपरों को नुकसान का पता चला। इसके बाद ब्लास्ट का शक गहराया।

इस मामले को लेकर रेलवे पुलिस सुपरिटेंडेंट, प्रांजीत बोरा ने कहा कि कोकराझार में रेलवे ट्रैक पर नुकसान का पता चला है, जो शायद ब्लास्ट की वजह से हुआ है; मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और ट्रेनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है।

बोरा ने कहा कि रेलवे लोको पायलट ने हमें कल रात बताया कि कुछ गड़बड़ी हुई है। डिस्ट्रिक्ट पुलिस और GRP यहां आईं और जांच की। एक ट्रैक पर डैमेज का पता चला। यह एक सस्पेक्टेड ब्लास्ट हो सकता है। जांच अभी शुरुआती स्टेज में है। अभी कुछ भी पक्का कहना सही नहीं होगा।

जांच पूरी होने के बाद डिटेल्स शेयर की जाएंगी…अगर यह तोड़फोड़ है, तो हमें पता लगाना होगा कि यह किसने किया और इसमें कौन शामिल है। मरम्मत का काम पूरा हो गया है। ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।

देर रात धमाके के बाद कई ट्रेनें प्रभावित

वहीं, नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के सीपीआरओ ने एक बयान में बताया कि 23.10.2025 को सुबह करीब 1:00 बजे, जब मालगाड़ी UP AZARA शुगर सलाकाटी और कोकराझार के बीच से गुज़र रही थी, तो ट्रेन मैनेजर ने जोरदार झटके की सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया।

उन्होंने बताया कि चेक करने पर पता चला कि संदिग्ध बम धमाके की वजह से ट्रैक और स्लीपर को नुकसान हुआ है। राज्य पुलिस, RPF और इंटेलिजेंस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

सुबह 5:25 बजे ट्रैक ठीक कर दिया गया है और नॉर्मल ट्रेन सर्विस फिर से शुरू हो गई है। इस घटना की वजह से करीब 8 ट्रेनें रुकी हुई हैं। सेक्शन में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

चुनाव आयोग के बचाव में 124 पूर्व IAS-IFS ने लिखा खुला पत्र

चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 पूर्व IAS और IFS अधिकारी, बोले- 'हारने पर…

28 minutes ago

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, मेट्रो चालू

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी CJP: रविवार को फिर जंतर-मंतर पर महा-प्रदर्शन, देश भर…

39 minutes ago

दिल्ली प्रदर्शन में 7000 हिरासत में; 6 पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली में 'अघोषित आपातकाल': 7000 से ज्यादा हिरासत में, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल; वांगचुक…

8 hours ago

शेयर बाजार: FIIs की ₹4.41 लाख करोड़ बिकवाली, 9 हफ्ते बाद लौटी तेजी

वॉल स्ट्रीट चले या गिरे, भारतीय बाजार पस्त: FIIs की ₹4.41 लाख करोड़ की बिकवाली,…

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट: हिरासत में लिए गए 50 से अधिक वकील CJI के दखल पर रिहा

सुप्रीम कोर्ट परिसर के पास 50-60 वकील हिरासत में, CJI के कड़े दखल के बाद…

14 hours ago

ब्रेकिंग : CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पर दुखों का पहाड़: दिल्ली में हिरासत के बीच दादी का…

14 hours ago