Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony Assam

असम: हिमंत बिस्वा सरमा आज दूसरी बार लेंगे CM पद की शपथ

असम में आज फिर ‘हिमंत राज’: दूसरी बार CM पद की शपथ लेंगे हिमंत बिस्वा सरमा, PM मोदी और शाह भी होंगे शामिल”

गुवाहाटी: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट

असम में लगातार दूसरी बार सत्ता में शानदार वापसी कर हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) आज (मंगलवार, 12 मई) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

गुवाहाटी के वेटरनरी कॉलेज मैदान में सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जहां राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य उन्हें और उनके नए मंत्रिमंडल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

ये नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ, रंजीत दास होंगे स्पीकर पद के उम्मीदवार

मुख्यमंत्री सरमा के साथ एक छोटा मंत्रिमंडल भी शपथ ग्रहण करेगा, जिसमें भाजपा के साथ-साथ सहयोगी दलों (AGP और BPF) का भी प्रतिनिधित्व होगा।

दोनों सहयोगी दलों से 1-1 मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, आज के समारोह में रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

इसके अलावा, पार्टी के वरिष्ठ विधायक रंजीत दास को असम विधानसभा के अध्यक्ष (Speaker) पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

PM मोदी, अमित शाह और कई दिग्गज बनेंगे साक्षी

इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्र और राज्यों से कई बड़े दिग्गज गुवाहाटी पहुंच रहे हैं।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही भाजपा नेता नितिन नवीन और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

इतिहास रचेंगे हिमंत: लगातार दूसरी बार CM बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता

हिमंत बिस्वा सरमा असम के राजनीतिक इतिहास में लगातार दो बार मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन जाएंगे।

2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में पहली बार सत्ता में आने के बाद से यह राज्य में एनडीए (NDA) का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा।

NDA ने किया 102 सीटों का आंकड़ा पार

हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा, असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीती हैं।

भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीतकर राज्य में पहली बार स्पष्ट एकल-दलीय बहुमत प्राप्त किया है, जबकि एजीपी और बीपीएफ दोनों ने 10-10 सीटों पर जीत दर्ज की है।

100 दिनों के काम का तैयार होगा एजेंडा

शपथ ग्रहण समारोह के संपन्न होने के तुरंत बाद, नई सरकार से अपने पहले 100 दिनों की प्राथमिकताओं की रूपरेखा प्रस्तुत करने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि इस एजेंडे में राज्य के मूल निवासियों के भूमि अधिकारों की रक्षा और अवैध कब्जों के खिलाफ बेदखली अभियानों (Eviction Drives) को तेज करने जैसी प्रतिबद्धताएं प्रमुखता से शामिल होंगी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.