Breaking News

असम चुनाव: बरपेटा रैली में PM मोदी का तंज: लगेगी कांग्रेस की हार की सेंचुरी’

बरपेटा में PM मोदी की हुंकार: “असम में तय है NDA की हैट्रिक, लगेगी कांग्रेस की हार की सेंचुरी” 

बरपेटा/गुवाहाटी: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

असम विधानसभा चुनाव में जीत पक्की करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी ताकत झोंक दी है।

असम के बरपेटा में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर अब तक का सबसे करारा राजनीतिक प्रहार किया।

रैली में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर गदगद हुए प्रधानमंत्री ने मंच से ऐलान किया कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस की हार की ‘सेंचुरी’ (शतक) लगने वाली है।

असम की जनता ने पक्के किए ‘दो काम’

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि असम की जनता ने इस बार चुनाव में दो बड़े काम पक्के कर लिए हैं।

पहला काम- असम में लगातार तीसरी बार (हैट्रिक) भाजपा-एनडीए (NDA) की सरकार बनाना। और दूसरा काम- दिल्ली में बैठे कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ के नामदारों की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड बनवाना।

पीएम ने कहा कि असम के लोग ही अपने वोट की ताकत से कांग्रेस की हार का यह शतक पूरा करवाएंगे।

‘नेशन फर्स्ट’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प

चूंकि यह जनसभा भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के अवसर पर हो रही थी, इसलिए प्रधानमंत्री ने इस मंच से देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी।

उन्होंने कहा, “मैं स्थापना दिवस पर हर कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े हर व्यक्ति को दिल से बधाई देता हूं।” पीएम मोदी ने भाजपा की विचारधारा को स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा के लोग ‘नेशन फर्स्ट’ (राष्ट्र प्रथम) के मंत्र के साथ मां भारती की सेवा में पूरी तरह समर्पित हैं।

उन्होंने असम की जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार का एकमात्र संकल्प भारत को सशक्त और ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाना है।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

4 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

10 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

10 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

10 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago