“अमृतसर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दशहरे के अवसर पर भीड़ भाड़ वाले इलाके में विस्फोट करने की योजना बना रहे थे”
अमृतसर 03 / 10 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
दशहरे की रात आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे तीन आरोपियों को अमृतसर पुलिस ने बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे और इन्हें सीमा पार से ड्रोन के जरिए ग्रेनेड भिजवाए गए थे। पकड़े गए इन आतंकियों में धर्मेंद्र नाम का भारतीय सेवा का एक पूर्व कमांडो भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने अमृतसर जिले के सीमावर्ती इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की योजना दशहरे के मौके पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट कर दहशत फैलाने की थी, ताकि राज्य का माहौल खराब किया जा सके।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…