CM Yogi Order On Labor Protest

नेपाल में जारी बवाल के बीच CM योगी ने यूपी पुलिस को दिया ये बड़ा निर्देश

“नेपाल में असामान्य और संवेदनशील परिस्थितियों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा उत्तर प्रदेश के नेपाल से सटे सभी सीमावर्ती जनपदों में पुलिस को चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर रहने के लिए आदेश जारी किया गया है”

लखनऊ 10 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा गश्त और निगरानी को सुदृढ़ किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

लखनऊ में कंट्रोल रूम स्थापित

नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता हेतु पुलिस मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के अधीन क़ानून व्यवस्था शाखा में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यहां पर तीन हेल्पलाइन नंबर तथा एक व्हाट्सएप नंबर 24×7 संचालित रहेंगे, जिनके माध्यम से नागरिक सीधे मदद प्राप्त कर सकेंगे।

  • 1- 0522-2390257
  • 2- 0522-2724010
  • 3- 9454401674
  • WhatsApp- 9454401674

संवेदनशील सूचना या पोस्ट की निगरानी होगी

इसके अतिरिक्त, पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को निर्देशित किया गया है कि नेपाल से संबंधित किसी भी संवेदनशील सूचना अथवा पोस्ट की सतत निगरानी की जाए।

आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्यवाही की जाए। उत्तर प्रदेश पुलिस राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को हरसंभव मदद प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

सीमा पर निगरानी बढ़ाई गई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेपाल में हुई हिंसा को दुखद बताया है। उन्होंने नेपाल के लोगों से की शांति की अपील की है। बिहार, पश्चिम बंगाल और यूपी में नेपाल की सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गयी है। जानकारी के मुताबिक, बिहार से नेपाल जाने पर रोक लग गई है। नेपाल से आने वाली गाड़ियों की जांच हो रही है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.