अमेठी – प्रेमिका से मिली बेवफाई तो चन्दन ने खत्म किया पूरा परिवार
“उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में दलित परिवार की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस इस मामले में लगातार नए खुलासे कर रही है। इस बीच नई जानकारी मिली है कि हत्यारोपित चंदन वर्मा और मृतक पूनम के बीच काफी मधुर संबंध थे”
अमेठी 06 / 10 /2024 वरिष्ठ संवादाता वरुण यादव की रिपोर्ट
दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी। आरोपी चंदन वर्मा अक्सर पूनम के साथ चैट पर भी बात करता था। हालांकि बाद में दोनों के बीच खटास पैदा हो गई।
और फिर पूनम ने चंदन के ख़िलाफ़ रायबरेली थाने में में SC/ST एक्ट और छेड़खानी का मुक़दमा भी दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद चंदन वर्मा जेल चला गया और उसने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी थी।
चंदन के दोस्तों ने बताया कि भदोखर क्षेत्र के उतरपारा निवासी पूनम भारती और आरोपी चंदन वर्मा की नजदीकियां शहर में रहने के दौरान बढ़ीं।
पूनम शादीशुदा थी। दो बेटियां भी थीं। इस नजदीकी की जानकारी जब पति सुनील को हुई तो उन्होंने इसका विरोध शुरू किया। इसी वजह से चंदन और महिला के बीच अनबन शुरू हुई।
दोस्त ने बताया, पूनम से शादी करना चाहता था चंदन
रायबरेली सदर कोतवाली पुलिस की पूछताछ में चंदन के एक जिगरी दोस्त ने बताया कि चंदन पूनम से शादी करना चाहता था। पूनम उससे संबंध तो चाहती थी, लेकिन शादी से इन्कार कर दिया था। ऐसे में चंदन उससे नाराज रहने लगा।
चंदन और पूनम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में आरोपी चंदन पूनम के साथ दिख रहा है। दोनों की चैटिंग करते फोटो भी वायरल हो रही है। चंदन ने सितंबर में अपने वाट्सएप स्टेटस में लिखा था कि पांच लाशें बिछ जाएंगी।
इसका मकसद निकाला जा रहा है कि शिक्षक, उसकी पत्नी, दो बच्चों की हत्या के बाद स्वयं चंदन खुदकुशी करने की सोच रहा था।

बहरहाल रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार उसकी पत्नी पूनम भारती बेटी सृष्टि व लाडो की हत्या करने वाले आरोपी चंदन को एसटीएफ टीम ने शुक्रवार गिरफ्तार किया था। देर रात पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का चंदन के गिरफ्तारी की बात मीडिया को बताई थी”
प्रेस कांफ्रेंस के बाद पुलिस टीम घटना में प्रयुक्त तमंच और बाइक बरामद करने के लिए आरोपी को लेकर निकाली थी। मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे विंध्य नहर पट्टी के पास अचानक चंदन ने साथ चल रहे दरोगा मदन कुमार की पिस्तौल छीन पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर।
जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम ने चंदन के पैर पर गोलीमार जख्मी कर दिया। जख्मी चंदन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस कस्टडी में आरोपी ने दरोगा से पिस्तौल छीनकर फायरिंग मामले में पुलिस ने धारा 109 बीएस में एफआईआर दर्ज की है। अमेठी में दर्ज दोनों मुकदमों में पुलिस चंदन वर्मा को रिमांड पर लेगी।
रायबरेली न्यायालय में सीओ तिलोई आरोपी को पेश कर 14 दिन की रिमांड की मांग करेंगे। मोहनगंज और शिवरतनगंज थाना में चंदन पर दो मुकदमे दर्ज है। सामूहिक हत्याकांड में साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ करेगी।
इसके पहले आरोपी चंदन को अमेठी के गौरीगंज अस्पताल में एक्सरे के लिए लाया गया था। इस दौरान अस्पताल के आसपास भारी पुलिसबल की तैनाती रही।
चंदन ने जहरीला पदार्थ खाकर जाने देने का किया था प्रयास
चंदन ने अकेले ही पिस्टल से ली पूरे परिवार की जान
कमरे में नहीं, आंगन व सीढ़ी के पास पड़े मिले थे शव











