Breaking News

अमेठी – तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराई, तीन की मौत

“अमेठी के गौरीगंज में देर रात भीषण सड़क हादसा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया”

अमेठी 29 / 11 / 2024 प्रभात कुमार राय की रिपोर्ट 

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुल्तानपुर जिला अस्प्ताल रेफर कर दिया गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार लोग सुल्तानपुर जनपद के निवासी हैं। वहीं से बरात में शामिल होने अमेठी के गौरीगंज स्थित एक गांव को आए थे।

गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के टाण्डा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्टेट बैंक के सामने का है जहां देर रात तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से स्थिति गंभीर देख सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बरात सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र के दरगापारा बबुआन गांव से गौरीगंज के विशुनदास पुर गांव आई थी जिसमें शामिल होने के लिए स्कॉर्पियो यूपी 32 एनवी 6508 जा रही थी और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार सभी सात लोग घायल हो गए।
बंटू सिंह पुत्र रिंकू सिंह, रूपक पुत्र बडालाल, ऋषभ सिंह पुत्र शैलेन्द्र, देव पुत्र दीपक, पप्पू सिंह पुत्र तीरनाथ, प्रदीप सिंह पुत्र तेज सिंह (26), लक्ष्य प्रताप सिंह पुत्र दीपक सिंह (14) गंभीर रूप से घायल हो गए।
Santosh SETH

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, ली शपथ

उत्तराखंड को मिला नया राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद और गोपनीयता की…

8 hours ago

परविंदर झोटा हत्याकांड : ‘सिख शहीद’ के पिता को अमित शाह पर भरोसा

परविंदर झोटा हत्याकांड: पिता ने अमित शाह पर जताया भरोसा, अकाल तख्त ने नशा विरोधी…

8 hours ago

विशेष कवरेज : पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा देश का स्वच्छ ऊर्जा भविष्य

भारत की 'वाटर बैटरी': पंप स्टोरेज परियोजनाओं से संवरेगा स्वच्छ ऊर्जा का भविष्य, दुनिया में…

9 hours ago

PM मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का संस्कृत श्लोक, बताया भक्ति का महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया देवी दुर्गा का पावन 'संस्कृत सुभाषितम्', जानें इस चमत्कारी श्लोक…

9 hours ago

वाराणसी: ओवरब्रिज पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

वाराणसी: ओवरब्रिज पर 'सेल्फी' लेना पड़ा भारी, बेकाबू ट्रक ने खड़ी स्कॉर्पियो को रौंदा; 4…

9 hours ago

ओवैसी की हुंकार: ‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, खुद चुनना होगा नेता’

ओवैसी की हुंकार: 'अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, मुसलमानों को खुद चुनना होगा अपना नेता'…

9 hours ago