जौनपुर : ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना की संशोधित समय सारिणी

“जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने अवगत कराया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ0प्र0 द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु संचालित ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 हेतु पूर्व निर्गत समय-सारिणी में अभ्यर्थियों के आनलाइन आवेदन से लेकर प्रशिक्षण प्रारम्भ कराये जाने तक की समय-सीमा को बढ़ाते हुए संशोधित समय-सारिणी निर्गत की गयी है”

वित्तीय वर्ष 2025-26 में उक्त योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट‘ (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से इण्टरमीडिएट (कक्षा-12) उत्तीर्ण अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराये जाने हेतु वर्तमान में अभ्यर्थियों के आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रचलित है।

जिसकी अन्तिम तिथि 14 जुलाई 2025 है, जिसे बढ़ाकर 21 जुलाई 2025 कर दिया गया है। इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई 2025 तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल   https://obccomputertraining.upsdc.gov.in  पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन फाइनल रूप से सबमिट करने के उपरान्त सम्बन्धित अभ्यर्थियों द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन की हस्ताक्षरित हार्डकापी वांछित अभिलेखों सहित दो प्रतियों में विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या-106 में अनिवार्य रूप से 21 जुलाई 2025 की सायं 5ः00 तक जमा करना सुनिश्चित करें। यदि आवेदन कार्यालय में प्राप्त नहीं होता है तो ऐसे प्रशिक्षार्थी का आवेदन निरस्त माना जायेगा।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

7 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

7 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

7 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

13 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

13 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

13 hours ago