जौनपुर – महाकुंभ के लिए जनपद के नौ थानों में बनाए जा रहे मेडिकल कक्ष

“प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन को लेकर जिले में तैयारी तेज हो गई है। नौ थानों पर मेडिकल भवन बनवाए जा रहे हैं। यहां चिकित्सक और फार्मासिस्ट श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने पर इलाज करेंगे और गंभीर होने पर भर्ती करने की भी व्यवस्था होगी। यह निर्माण करीब चाढ़े चार करोड़ की लागत से हो रहा है। कार्यदायी संस्था पुलिस आवास निगम प्रयागराज और वाराणसी को बनाया गया है”

जौनपुर 13 / 11 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

जनपद के मुंगराबादशाहपुर, पवांरा, मछलीशहर, सिकरारा, मीरगंज, बरसठी, सुजानगंज, बदलापुर और खुटहन थाने में मेडिकल कक्ष बनाया जा रहा है। ये दो मंजिला भवन बनाए जा रहे हैं।

इनमें विजटिंग एरिया, जांच कक्ष, शौचालय आदि की व्यवस्था होगी। यहां स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक और फार्मासिस्ट की तैनाती की जाएगी। कुंभ खत्म होने पर इसका कार्यालयी कार्य निबटाया जाएगा।

कुंभ में देशभर से श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। मेला क्षेत्र में तो चिकित्सा व्यवस्था रहती है, लेकिन रास्ते में किसी आपात स्थिति में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल, क्लीनिक ढूंढ़ने या पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ती है।

इसी को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से यह प्रस्ताव बनाया गया कि प्रयागराज आने वाले अलग-अलग रूटों के थानों में मेडिकल कक्ष बनाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को त्वरित उपचार मिल सके। इस कक्ष में एक डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

जोन पुलिस कार्यालय ने पूर्व में इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा था। इनमें से जिले के नौ थानों में मेडिकल कक्ष बनाने को मंजूरी मिली थी। इसके बाद पिछले कुछ महीनों से युद्ध स्तर पर काम चल रहा है, जिसे दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

ये सभी थाने प्रयागराज आने वाले रूट पर स्थित हैं। प्रत्येक मेडिकल कक्ष 50 से 52 लाख रुपये से बनाए जा रहे हैं। मौके पर कहीं ढलाई का काम हो रहा है तो कहीं निर्माण ही नहीं शुरू हो पाया है।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

13 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

13 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

14 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

14 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

14 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

14 hours ago