आजम खान की जेल से रिहाई पर अखिलेश यादव और शिवपाल का बयान

“आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं। इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे पार्टी के लिए खुशी का मौका बताया है। वहीं दूसरी तरफ शिवपाल सिंह यादव ने आजम के बसपा में जाने की अटकलों को खारिज किया है”

लखनऊ 23 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क 

सपा के सीनियर नेता आजम खान की 23 महीने बाद जेल से रिहाई पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, “आजम खान की रिहाई पार्टी के लिए खुशी का मौका है। आजम खान पर झूठे मुकदमे किए गए। हमारी सरकार आई तो झूठे मुकदमे वापस होंगे। आजम खान को इंसाफ मिलेगा।”

अखिलेश यादव का बयान 

अखिलेश यादव ने कहा, “सपा नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं। मैं इसके लिए न्यायालय का आभार व्यक्त करता हूं। हम समाजवादियों को विश्वास था कि न्यायालय न्याय करेगा। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भाजपा द्वारा कोई भी झूठा मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा और कोई अन्याय नहीं होगा; एक अधिकारी को बार-बार सेवा विस्तार दिया जा रहा था। यह समाजवादियों के लिए खुशी की बात है कि वह रिहा हो गए हैं।”

सपा नेता आजम खान के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “आजम खान और समाजवादियों ने लंबे समय से भाजपा का सामना करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।

हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में उनके सभी मामले खत्म हो जाएंगे। जिस तरह से सीएम ने अपने और डिप्टी सीएम के साथ-साथ भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमे वापस लिए हैं, सपा सरकार बनने के बाद, आजम खान के खिलाफ भी सभी झूठे मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे।”

 शिवपाल सिंह यादव का बयान

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी आजम खान को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, “सरकार ने आजम खान को झूठे मामलों में फंसाया था। लेकिन अदालत ने उन्हें राहत दे दी। इसलिए, हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। सपा उन्हें हर संभव मदद दे रही है।” आजम के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर शिवपाल ने कहा, “ये सभी खबरें झूठी हैं। सपा उन्हें हर संभव मदद दे रही है।”

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.