एनसीईआरटी की पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों बिक्री में शामिल अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

“एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की साहित्यिक चोरी जो कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत एक संज्ञेय अपराध है, के प्रति जीरो-टोलेरेंस की नीति अपनाते हुए एनसीईआरटी ने पिछले 14 महीनों में संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर 5 लाख से अधिक पायरेटेड एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की प्रतियां, 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बड़ी मात्रा में प्रिंटिंग पेपर और मशीनरी जब्त की है, जबकि पायरेटेड एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के प्रिंटर, गोदाम मालिकों और खुदरा विक्रेताओं के विरूद्ध रिकॉर्ड संख्या में 29 एफआईआर दर्ज की हैं” 

नई दिल्ली 03 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

ऐसे अपराधियों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए, एनसीईआरटी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर में एक गोदाम पर छापा मारा और 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 1.5 लाख से अधिक पायरेटेड एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें, पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों से लदे एक ट्रक और दो कार, साथ ही बड़ी संख्या में प्रिंटिंग प्लेटें जब्त कीं। इस मौके पर आठ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। 

इसी कार्रवाई के क्रम में, समालखा (हरियाणा) में भी एक प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारा गया और पायरेटेड एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की छपाई के लिए इस्तेमाल की जा रही बड़ी संख्या में प्रिंटिंग प्लेट, पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों की प्रतियां और मशीनरी जब्त की गई।

पायरेटेड एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के विनिर्माण, वितरण और बिक्री के रैकेट के पीछे के सरगना की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है। पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों के खतरे, जो न केवल एनसीईआरटी और सरकार के लिए राजस्व की हानि का कारण बनती हैं, बल्कि खराब कागज और स्याही की निम्न गुणवत्ता के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा हैं, को रोकने के लिए, एनसीईआरटी ने निम्नलिखित कदम उठाए हैं:

  • 1. एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के कागज और छपाई की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार;
  • 2. एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की समय पर छपाई और बाजार में पर्याप्त संख्या में उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करना;
  • 3. पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों के प्रिंटर, वितरक और खुदरा विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई;
  • 4. अवैध एनसीईआरटी वॉटरमार्क पेपर बनाने वाली काशीपुर स्थित पेपर मिल के खिलाफ कार्रवाई;
  • 5. एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों को बिना डिलीवरी शुल्क के एमआरपी पर प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना;
  • 6. आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी-आधारित एंटी-पायरेसी समाधान को एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में शामिल करना।

इस समाधान का अग्रगामी प्रयोग एक शीर्षक की 10 लाख प्रतियों पर किया गया है और अगले शैक्षणिक वर्ष में इसे सभी शीर्षकों में लागू किया जाएगा। यह पुराने वॉटरमार्क वाले पेपर की जगह लेगा, जो अप्रयुक्त हो गया है और पाइरेसी करने वालों के द्वारा आसानी से इसकी नकल की जा सकती है। 

एनसीईआरटी पायरेटेड एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की छपाई, वितरण और बिक्री में लिप्त अपराधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से अनुरोध है कि वे कृपया पायरेटेड एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की बिक्री के किसी भी मामले को एनसीईआरटी के संज्ञान में pd.ncert@nic.in पर लाएं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.