National

डीआरआई की “ऑपरेशन वीड आउट” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों पर कार्रवाई जारी

“पूरे भारत में चल रहे “ऑपरेशन वीड आउट” के तहत, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 13-14 सितंबर 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई से 39.2 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया है”

नई दिल्ली 17 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत एक समन्वित अभियान में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर, डीआरआई अधिकारियों ने बैंकॉक से आ रहे दो भारतीय नागरिकों को पकड़ा। उनके सामान की गहन जाँच के बाद, 39 पैकेट हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया जिसका वजन 39.2 किलोग्राम था। तुरंत  कार्रवाई के बाद उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जिन तक यह माल पहुंचाया जाना था।

एक अन्य मामले में, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई के अधिकारियों ने बैंकॉक, थाईलैंड से मुंबई तस्करी करके लाए जा रहे 7.8 किलोग्राम (कुल वजन) हाइड्रोपोनिक वीड को जब्त किया और एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दो यात्रियों को गिरफ्तार किया।

डीआरआई ने 26 अगस्त से 12 सितंबर 2025 की अवधि के दौरान जयपुर, लखनऊ और कोलकाता सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में बैंकॉक, थाईलैंड से तस्करी करके भारत में लाए जा रहे 61.67 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड को अलग से जब्त किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले 20 और 21 अगस्त 2025 को अखिल भारतीय अभियान में डीआरआई ने 1.02 करोड़ रुपये की अवैध आय के साथ लगभग 72 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 72.024 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की थी और एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत फाइनेंसरों और एक सरगना सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।

पिछले एक साल में, विभिन्न हवाई अड्डों के ज़रिए थाईलैंड से भारत में हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के प्रयासों में तेज़ी से वृद्धि हुई है। डीआरआई देश में हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी करने वाले ऐसे ड्रग सिंडिकेट के ख़िलाफ़ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहा है, जिससे भारत सरकार के नशा मुक्त भारत के सपने को बल मिल रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

18 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

18 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

18 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

18 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago