उत्तर प्रदेश – नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होंगे उपचुनाव

“चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया। प्रदेश में 13 नवंबर को नौ सीटों पर मतदान होंगे”

नई दिल्ली 15 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

आपको बता दें कि प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होने थे लेकिन कोर्ट में दायर याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का एलान नहीं किया गया है।

उत्तर प्रदेश के इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव

यूपी में नौ विधानसभा सीटों करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं।

भाजपा नौ सीटों पर उतारेगी अपने प्रत्याशी

यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने नौ सीटों पर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया है ।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.