नालागढ़ – दीवार गिरने से दो महिला कामगारों की मौत
“औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के गोलजमाला स्थित एक उद्योग में दीवार गिरने से दो महिला कामगारों की मौत हो गई। वही पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच जारी है”
सोलन 11 / 10 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार हादसा उद्योग में रखी भारी बोरियों के वजन से दीवार गिरने से हुआ। जैसे ही दीवार गिरी तो दोनों महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं। मृतक प्रवासियों महिलाओं की पहचान रूकसाना व बिट्टो देवी के रूप में हुई है जोकि कंपनी में काम करती थीं।
हादसे की चपेट में आई घायल महिलाओं को इलाज के लिए तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हादसा गुरुवार देर शाम हुआ जिस समय महिला कामगार रोजाना की तरह काम कर रही थीं। एक पुरानी दीवार थी जिस पर बोरियों का भारी वजन रखा था।
अचानक दीवार गिर गई और काम कर रही महिला कामगार चपेट में आ गईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने बिट्टो देवी निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश को मृत मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी घायल महिला रुकसाना को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। उद्योग में प्लास्टिक की बोरियां बनाई जाती हैं और इन्हीं बोरियों के निर्माण के लिए आया कच्चा माल इसमें रखा हुआ था जिसके वजन से दीवार गिर गई और बड़ा हादसा हो गया।
जिला बद्दी पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि दीवार गिरने से हादसा हुआ जिसमें दो महिलाओं की मौत हुई है। पुलिस ने कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा।











