कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जुलाना में रैली को संबोधित किया
“कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज जींद के जुलाना में पार्टी प्रत्याशी विनेश फोगाट के पक्ष में जन सभा को संबोधित किया। प्रिंयका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे पीछे हटने वाले लोग नही है लड़ने वाले लोग हैं”
जींद 02 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
उन्होंने जनता से सरकार बदलने का आह्वान किया और दावा किया कि आज समूचे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। उन्होने बताया कि सत्ता में आने पर किस प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा।
उन्होने कहा कि किसानों को एम एस पी के नाम पर गुमराह किया जा रहा है, सरकार 24 फसलों पर एम एस पी देने के दावे कर रही है जबकि इसमें से दस फसल तो वें है जो कि हरियाणा में बोई ही नही जाती।
उन्होने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार ने युवाओं का भविष्य समाप्त कर दिया हैं, युवाओं के लिए अग्नीवीर योजना लेकर आए जिसमें न ही स्थाई रोजगार और न ही पेंशन है । उन्होने तीन कृषि कानून और किसानों का मुद्दा भी उठाया।











