अंबाला की जनता तीसरी बार मोदी जी के साथ चलने को तैयार है -असीम गोयल

“हरियाणा में अब चुनावी दौर अपने आखिरी चरण पर है, 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। इस आखिरी चरण में सभी प्रत्याशी जी तोड़ मेहनत कर रहे है”
 
चंडीगढ़ 02 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 
 
इस बीच अंबाला में बार एसोसिएशन ने शहर से भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल का एसोसिएशन में पहुँचने पर वकीलों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
 
अपने संबोधन के दौरान असीम गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए उनसे सवाल किया कि चौधरी निर्मल सिंह आखिर कैंट में अपनी बेटी का समर्थन करेंगे या फिर कांग्रेस पार्टी का?
 
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह चुनावी कैंपेन आगे बढ़ रहा है हर दिन हर घंटे एक नई ऊर्जा के साथ काम हो रहा है, जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
 
अंबाला की जनता तीसरी बार मोदी जी के साथ चलने को तैयार है, असीम ने दावा करते हुए कहा की हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार आ रही है।
 
लोग शहर में गुंडागर्दी नही चाहते बल्कि शहर में शांति चाहते है और विकास चाहते है। वही उन्होंने निर्मल सिंह से सवाल करते हुए पूछा की वे पार्टी का धर्म निभायेगे या फिर पिता होने का।
 
कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अंबाला के नारायणगढ़ आए थे इस दौरान उन्होंने हुड्डा और शैलजा की दोस्ती भी करवाई इस पर तंज कसते हुए असीम गोयल ने कहा की कांग्रेस में 70 गुट है और 70 ही सीएम के दावेदार वही 70 ही पछाड़ने वाले भी है।
 
राहुल गांधी आपसी अंतर्कलह को खत्म नहीं कर पाए , असीम ने राहुल गांधी के सिटी और कैंट न आने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा वो वहा नही जा रहे जहा उन्हें पता है पूरी तरह हार होगी।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.