बिहार/गया – पितृपक्ष मेले का हुआ समापन
“17 दिनों के चलने वाले पितृपक्ष मेले का समापन बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा के द्वारा किया गया”
गया 02.10.2024 (पीबीएनएस) जैकी सिन्हा की रिपोर्ट
इस मौके पर परिवहन मंत्री प्रेम कुमार सहित कई विधायक गण मौजूद थे। प्रभारी मंत्री ने कहा इस बार पितृपक्ष मेले में कल 22 लाख तीर्थ यात्री आए हैं।
इस बार गया जिला प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर निशुल्क अवसान प्रदान किए गए जिनमें डेढ़ लाख तीर्थ यात्री ठहरे थे।स्वास्थ शिविर लगाकर तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा के साथ कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी।











