आधी रात ईरान-इजरायल में छिड़ा युद्ध, अमेरिका भी बीच में कूदा
“अमेरिका ने इजरायल को मदद करने की पेशकश की है। अमेरिका ने पहले ही ये कह दिया था कि अगर इजरायल पर अटैक होता है तो इस जंग में इजरायल के साथ अमेरिका खड़ा है। अब अमेरिका की तरफ से बयान भी सामने आ गया है”
नई दिल्ली 02 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
ईरान ने इज़रायल की ओर 400 से अधिक मिसाइलों की बौछार कर दी, जिससे पूरे देश में सायरन बज उठे। ईरान ने इसे इस्माइल हानिया और हसन नसरल्लाह की मौत का बदला बताया है।
ईरान के डॉयरेक्ट अटैक के बाद वहीं अब इस जंग में अमेरिका की भी एंट्री होती दिख रही है। अमेरिका ने इजरायल को मदद करने की पेशकश की है।
अमेरिका ने पहले ही ये कह दिया था कि अगर इजरायल पर अटैक होता है तो इस जंग में इजरायल के साथ अमेरिका खड़ा है। अब अमेरिका की तरफ से बयान भी सामने आ गया है।
व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है कि ईरान की तरफ से मिसाइलें दागने के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने अमेरिकी सेना को उन्हें मार गिराने का आदेश दिया है।
अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़़ाई है और 13 अप्रैल को इडरायल पर हुए पिछले ईरानी हमले के दौरान भी मिसाइलों को गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इजरायल और अमेरिका के बीच के रिश्तें दुनिया में किसी से भी छिपे नहीं हैं। ज्यूश के साथ अमेरिका खड़ा है। अमेरिका इस बात की पुष्टि पहले भी कर चुका है कि अगर ईरान ने इस युद्ध में खुद को शामिल किया तो अमेरिका भी इस युद्ध में इजरायल के साथ खड़ा होगा।
ऐसे में अगर दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा होता है तो मीडिल ईस्ट में ईरान और अन्य देशों के लिए एक बड़ा जोखिम लेने के बराबर होगा।
इससे पहले इजरायल पर मिसाइलें दागकर ईरान सीधी जंग में उतर गया है। इसअटैक के बाद मीडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ने के आसार हैं। अभी तक ईरान इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा था कि वो ल़ड़ने के लिए तैयार है।
हिजबुल्लाह, हमास और बाकी संगठनों के माध्यम से इजरायल पर निशाना साध रहा था। लेकिन ईरान ने न केवल इजराययल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी बल्कि ये साफ किया कि उसका अटैक हानिया और नसरल्लाह की मौत का बदला है।
इस हमले के बाद ईरान की तरफ से बयान भी सामने आया है। बयान में चेतावनी दी गई कि यदि इजराइल इस अभियान का सैन्य तरीके से जवाब देता है, तो उसे और भी कठोर जवाब का सामना करना पड़ेगा।
रॉयर्टस की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल पर मिसाइल दागने का आदेश ईरानी के सर्वोच्च नेता खामेनेई द्वारा दिया गया है। ईरान की आर्मी यूनिट आईआरजीसी ने बयान जारी करते हुए कहा, इस्माइल हानिया, सैय्यद हसन नसरल्लाह और शहीद निलफोरूशन की शहादत के जवाब में हमने कब्जे वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया है। बता दें कि हिजबुल्ला चीफ की मौत के बाद ईरान ने पहले भी साफ किया था कि वो बदला लेगा।
तेल अवीव में हमले के बाद सायरन बजने लगे और तेल अवीव तथा यरुशलम के निकट विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। इजरायल की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है।
आईडीएफ ने अपने नागरिकों को कहा है कि जो जहां कहीं भी हैं वो बंकर में चले जाएं। इजरायल के आयरन डोम को भी एक्टिवेट कर दिया गया है।











