हिमाचल / मंडी समाचार – सिटी पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

“मंडी सिटी पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ गुुरुवार को एक और शिकायत एसपी मंडी साक्षी वर्मा के पास पहुंची है। जिसमें एक युवक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एसपी साक्षी वर्मा से मिला”

मंडी 20 / 09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

इस दौरान मंडी सिटी पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा किए गए बर्ताव के बारे में एसपी मंडी को जानकारी दी और मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से युवाओं ने मांग रखी कि सिटी चौकी प्रभारी ने नाजायज गाली-गलौज और बर्ताव किया।

वहीं इससे पहले भी सिटी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक को लोगों ने दिए हैं। प्रताडि़त युवा का कहना है कि गत शाम के समय वह इंदिरा मार्केट के समीप सामान ले रहा था और अपनी बाइक सफेद लाइन के पार्क की थी।

थोड़ी ही देर में सिटी चौकी प्रभारी वहां पहुंचे और बाइक को सफेद लाइन से बाहर निकाल दिया और बहसबाजी शुरु कर दी। यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है।

जिसमें साफ दिखाई दे रहा कि एक पुलिस कर्मी बाइक को सफेद लाइन से बाहर निकाल रहा है। युवा कहना है कि मुझे सिटी चौकी बुलाया और मेरा भाई भी साथ था, वहां पर मेरे भाई के साथ मारपीट की और गाली-गलौच किया।

इससे पहले भी सिटी पुलिस चौकी मंडी के प्रभारी पर एक युवक ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस संदर्भ में तीन दर्जन से अधिक लोगों के प्रतिनिधिमंडल एसपी मंडी से मिले थे।

उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की थी। वहीं, अब बुधवार को सिटी पुलिस चौकी प्रभारी युवक के साथ उलझने का मामले सामने आया है।

इस बारे में एसपी साक्षी वर्मा ने युवाओं को आश्वस्त किया कि मामले का गंभीरता से अन्वेषण किया जाएगा। शिकाकर्ता को लेकर जांच शुरु कर दी गई है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.