हिमाचल समाचार – अवैध मस्जिद को लेकर सोलन में जबरदस्त प्रर्दशन 

“संजौली अवैध मस्जिद की आग सुलगी सोलन में, जबरदस्त प्रर्दशन, बाजार बंद, संजौली अवैध मस्जिद की चिंगारी आज सोलन में शोला बनकर जली, सोलन बाजार आज दोपहर 12 बजे तक पूरी तरह से बंद रहा”
 
सोलन 16 / 09 / 2024 (शब्द)
 
व्यापार मंडल व हिन्दू संगठनों ने जबरदस्त विरोध रैली निकाली । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चैबंध रहीं । यह विरोध रैली चिल्ड्रन पार्क से आरम्भ होकर पूरे शहर में गई।
 
वहीं मस्जिद के बाहर माॅल रोड पर प्रर्दशनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया । इस दौरान एक स्वर में यह आवाज आई की बाहर से आने वाले प्रवासियों की प्रशासन उचित जांच करे व जब तक उचित जांच नहीं होगी यह पीछे हटने वाले नहीं है।
 
वहीं इस दौरान ऐसी दुकानो का निशान लगाकर बाॅयकोट किया गया जो कि वोअपरियो ने मंहगे दामो पर एक समुदाय विशेष के लोगो को दी है।
 
यह प्रर्दशन उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा व प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी । हमारें संवाददाता से बात करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी ने बताया कि यह सांकेतिक बंद का आग्रह था।
 
उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार प्रशासन को लिखित व मौखिक में अवगत कराया गया है कि प्रवासी लोगो की उचित जांच हो कि यह पांच पांच हजार रूपये प्रतिदिन का किराया सोलन जैसी जगह में कैसे दे रहे है।
 
उन्होने कहा कि जब तक उचित जांच नहीं होगी वह पीछे हटने वाले नहीं है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.