अंबाला छावनी – ओलंपिक पदक विजेता सरबजोत के सम्मान मे क्षत्रिय समाज द्वारा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया

“ओलंपिक पदक विजेता सरबजोत के सम्मान मे क्षत्रिय समाज द्वारा सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया “
अंबाला छावनी 06 / 09 / 2024 (शब्द)
ओलंपिक पदक विजेता सरबजोत के सम्मान मे क्षत्रिय समाज द्वारा क्षत्रिय समाज सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया।
यह यात्रा गुरुवार दोपहर अंबाला छावनी से शुरू होकर मुलाना के गांव धीन तक पहुची। जगह जगह पर इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
लोगो ने पेरिस ओंलपिक मेडेलिस्ट व उसके कोच अभिषेक राणा को मालाएँ पहनाई। उन्होने कहा कि सरबजोत ने ओंलपिक मे मेडल जीतते हुए देश का नाम रोशन किया है।
सरबजोत ने कहा कि वह बेहद खुश है उन्होने कहा की जगह जगह पर उनका स्वागत किया जा रहा है। उन्होने कहा कि वह अन्य युवाओं से भी अपील करेगे कि खेलों व योगा आदि मे बढ -चढकर भाग ले व देश का नाम रोशन करे।











