उत्तराखंड – पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मिलम मार्ग पर भारी भूस्खलन से ग्रामीणों को नुकसान, मलबे में दबे कई मवेशी
“उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के कई क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण मुनस्यारी- मिलम मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ। ग्रामीणों की कई बकरियां भूस्खलन की चपेट में आ गई”
पिथौरागढ़ 03 / 09 / 2024 (शब्द )
राजस्व विभाग की टीम को नुकसान के आंकलन के लिए भेजा गया है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।
उधर रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। आज सुबह करीब 9 बजे मुख्य बाजार स्थित स्टेट बैंक के ऊपरी क्षेत्र से भारी भरकम चट्टान टूटकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर गई।
घटना के वक्त राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक चल रहा था लेकिन चट्टान की चपेट में कोई नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चट्टान गिरने से ऊपरी क्षेत्र के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।
उन्होंने एन.एच विभाग से इस स्थान पर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है।











