हरियाणा – जींद में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल

“हरियाणा के जींद के नरवाना में श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन ट्रक की चपेट में आ गया। वाहन के ट्रक की चपेट में आ जाने से 3 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में आठ लोग जख्मी हो गए”

नई दिल्ली, 3 सितंबर 2024 (शब्द )

हरियाणा के जींद के नरवाना में श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन ट्रक की चपेट में आ गया। वाहन के ट्रक की चपेट में आ जाने से 3 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में आठ लोग जख्मी हो गए।

घायलों का नरवाना के सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है। ट्रक ने कल देर रात श्रद्धालुओं से भरे वाहन को टक्कर मारी थी ।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों को नरवाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया।

जबकि बाकी घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। हादसा देर रात करीब 12:30 बजे हुआ।

बिरधाना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टाटा मैजिक को टक्कर मार दी, जिससे मैजिक वाहन सड़क से नीचे गड्ढों में पलट गया।

कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव के 15 श्रद्धालु टाटा मैजिक में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर पूजा करने जा रहे थे।

बिरधाना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टाटा मैजिक को टक्कर मार दी, जिससे मैजिक वाहन सड़क से नीचे गड्ढों में पलट गया। टक्कर के बाद वाहन में सवार श्रद्धालु बुरी तरह फंस गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

मृतकों में 50 वर्षीय रुक्मणी, 35 वर्षीय कामिनी, 55 वर्षीय तेजपाल, 50 वर्षीय सुरेश, 50 वर्षीय परमजीत, और 50 वर्षीय मुक्ति शामिल हैं। एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हादसे को लेकर जताया दुख

सीएम ने कहा कि हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर देर रात हुए हादसे में कुरुक्षेत्र से गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं की मौत की खबर अत्यंत दुःखद है।
 
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हादसे में घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.