LPG गैस कालाबाजारी एक्शन

पेट्रोल-LPG की कालाबाजारी पर 86 FIR, 11 गिरफ्तार | UP News

LPG और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन: छापेमारी में 86 FIR दर्ज, 11 गिरफ्तार

लखनऊ : द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट 

प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने और आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है।

12 से 17 मार्च तक पूरे प्रदेश में चलाए गए सघन निरीक्षण और छापेमारी अभियान में प्रशासन ने जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है।

85 लोगों पर केस, 11 गिरफ्तार

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस विशेष अभियान के तहत एलपीजी वितरकों (एजेंसियों) की अनियमितताओं को लेकर 12 एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई हैं।

इसके अलावा कालाबाजारी में लिप्त अन्य व्यक्तियों के खिलाफ 74 एफआईआर दर्ज हुई हैं। इस पूरे अभियान में अब तक कुल 85 व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें से 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गैस का पर्याप्त स्टॉक, नहीं होगी किल्लत

सरकार ने जनता को आश्वस्त किया है कि इस सख्ती के बाद प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है।

प्रदेश के 4108 एलपीजी गैस वितरकों के पास गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और उपभोक्ताओं की बुकिंग के अनुसार उन्हें समय पर रिफिल की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।

अधिकारियों को फील्ड में रहने के सख्त निर्देश

बाजार में गैस का संतुलन बनाए रखने के लिए वाणिज्यिक (कमर्शियल) सिलेंडरों के लिए कुल खपत के 20 प्रतिशत आवंटन की अनुमति भी दी गई है।

शासन ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों (DSO) और स्थानीय प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे लगातार फील्ड में भ्रमण करते रहें और किसी भी कीमत पर आम जनता को गैस या ईंधन की किल्लत का सामना न करना पड़े।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.