पश्चिम बंगाल चुनाव: डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के 15 बूथों पर 2 मई को पुनर्मतदान
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, डायमंड हार्बर सहित 15 बूथों पर 2 मई को होगा पुनर्मतदान
कोलकाता/दक्षिण 24 परगना: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने एक बड़ा फैसला लिया है।
चुनाव के दौरान मिली गड़बड़ियों की शिकायतों और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर, चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के 15 बूथों पर 2 मई को दोबारा मतदान (Repolling) कराने का आदेश जारी किया है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह पुनर्मतदान मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों और हाई-प्रोफाइल डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर कराया जाएगा।
क्यों लिया गया पुनर्मतदान का फैसला?
चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, मतदान प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों (RO) और चुनाव पर्यवेक्षकों (Observers) ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
इन रिपोर्टों में कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया में बाधा की बातें सामने आई थीं।
इन्ही रिपोर्टों को संज्ञान में लेते हुए आयोग ने चुनाव में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 15 बूथों पर फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया है।
-
मतदान का समय:
-
पुनर्मतदान 2 मई को सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाएगा।
पुनर्मतदान वाले बूथों की पूरी सूची
मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र (कुल 11 बूथ):
यहां निम्नलिखित बूथों पर मतदाता फिर से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे:
-
46: उत्तर येअरपुर एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 2)
-
126: नजरा एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 1)
-
127: नजरा एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 2)
-
128: देउला एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 1)
-
142: घोला नयापारा गर्ल्स हाई मदरसा (कमरा नं. 2)
-
214: एकतारा मालय एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 1)
-
215: एकतारा मालय एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 2)
-
216: एकतारा मालय धोड़ा एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 1)
-
230: बाहिरपुर कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 1)
-
231: बाहिरपुर कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 2)
-
232: बाहिरपुर कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 3)
डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र (कुल 4 बूथ):
इस हाई-प्रोफाइल सीट के इन 4 मतदान केंद्रों पर भी दोबारा वोट डाले जाएंगे:
-
117: बागदा जूनियर हाई स्कूल
-
179: चंदा एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 2)
-
194: हैंडेयपुर एफ.पी. स्कूल
-
243: रायनगर एफ.पी. स्कूल (कमरा नं. 2)
चुनाव आयोग ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया है कि पुनर्मतदान वाले इलाकों में मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की पर्याप्त तैनाती की जाए, ताकि मतदाता बिना किसी डर के मतदान केंद्र तक पहुंच सकें।











