बिहार राज्यसभा चुनाव नतीजे 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, 5वीं सीट पर RJD के 4 विधायकों ने किया ‘खेला’ | The Politics Again

‘बिहार राज्यसभा चुनाव में NDA का ‘क्लीन स्वीप’: 5वीं सीट पर महागठबंधन का खेला फेल, 4 विधायकों ने दिया तेजस्वी को धोखा ‘

पटना/नई दिल्ली (The Politics Again): संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने परचम लहराते हुए सभी पांचों सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है।

चार सीटों पर तो NDA की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी, लेकिन असली पेंच और सियासी ड्रामा पांचवीं सीट पर देखने को मिला।

इस 5वीं सीट पर महागठबंधन (RJD) के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह और NDA (BJP) के उम्मीदवार शिवेश राम के बीच कड़ा मुकाबला था।

अंततः NDA के सभी 202 विधायकों की एकजुटता और महागठबंधन के 4 विधायकों के ‘धोखे’ (मतदान से दूरी) के कारण NDA ने यह सीट भी अपने नाम कर ली। नतीजों की घोषणा के बाद से ही NDA खेमे में भारी जश्न का माहौल है।

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: जीतने वाले उम्मीदवारों की सूची

चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए गए परिणामों के अनुसार, विजयी उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है:

विजयी उम्मीदवार का नाम

राजनीतिक दल

गठबंधन

नीतीश कुमार

जनता दल यूनाइटेड (JDU)

NDA

रामनाथ ठाकुर

जनता दल यूनाइटेड (JDU)

NDA

नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी (BJP)

NDA

शिवेश कुमार (राम)

भारतीय जनता पार्टी (BJP)

NDA

उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM)

NDA

 

आखिर ऐन मौके पर कहाँ हो गया ‘खेला’?

NDA ने अपने 202 विधायकों के मजबूत संख्या बल के साथ 5 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। 5वीं सीट पर जीत के लिए महागठबंधन को 41 विधायकों की जरूरत थी।

  • तेजस्वी की घेराबंदी: राजद नेता तेजस्वी यादव ने विधायकों को एकजुट करने की पूरी कोशिश की। वे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान की इफ्तार पार्टी में गए और BSP के एकमात्र विधायक का समर्थन भी हासिल किया। 15 मार्च को सभी विधायकों को पटना के एक होटल में ठहराया गया था।

  • 4 विधायकों का धोखा: ‘खेला’ तब हुआ जब 16 मार्च (मतदान के दिन) महागठबंधन के 4 विधायक (कांग्रेस के 3 और RJD का 1 विधायक) होटल से विधानसभा पहुंचे ही नहीं और उन्होंने मतदान प्रक्रिया का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया।

  • नतीजा: AIMIM और BSP के समर्थन के बावजूद, इन 4 विधायकों के ऐन मौके पर गायब होने से महागठबंधन का पूरा गणित बिगड़ गया और उन्हें 5वीं सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा।

हार के बाद RJD का फूटा गुस्सा: “धनबल का हुआ प्रयोग”

इस करारी हार और अपनों के ही धोखे से आहत राजद (RJD) विधायक कुमार सर्वजीत ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

  • उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा देश जानता है कि चुनाव में धनबल (पैसे) का प्रयोग किसने किया है। यह जनता के जनादेश का सीधा अपमान और छल है।

  • वोटिंग में हिस्सा न लेने वाले अपने ही 4 विधायकों पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि इन विधायकों ने जनता की पीठ में छुरा घोंपा है और अब पूरी जिंदगी इनके माथे पर ‘एक्स एमएलए’ (Ex-MLA) का दाग लगा रहेगा।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.