UP Panchayat Election Voter List 2026

जौनपुर : वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का नया शेड्यूल जारी, 15 अप्रैल को आएगी फाइनल सूची; जानें अहम तारीखें

“उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (Panchayat Elections) की सुगबुगाहट तेज हो गई है”

जौनपुर : THE POLITICS AGAIN  : वरुण यादव की रिपोर्ट 

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश (SEC UP) ने पंचायत चुनावों के लिए निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) के वृहद् पुनरीक्षण का नया और संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को जारी नई अधिसूचना के तहत, अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

अधिकारियों को निर्देश: छुट्टियों में भी खुलेंगे दफ्तर

आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इसके लिए सार्वजनिक अवकाश (Public Holidays) के दिन भी संबंधित दफ्तर खुले रहेंगे।

सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) और सहायक अधिकारियों (AERO) को इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है।

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का नया शेड्यूल (Important Dates)

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित समय-सारणी इस प्रकार है:

  • 07 जनवरी से 16 मार्च 2026 : दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पाण्डुलिपियां (Manuscripts) तैयार करना, उन्हें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना और संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन व निस्तारण करना।

  • 21 फरवरी से 16 मार्च 2026 : आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों के कम्प्यूटरीकरण की तैयारी, उन्हें मूल सूची में जोड़ना और आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों/स्थलों का निर्धारण करना।

  • 17 मार्च से 13 अप्रैल 2026 : मतदाता सूचियों के कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों का क्रमांकन (Numbering), वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, SVN आवंटन, और फाइनल सूची की डाउनलोडिंग व फोटोकॉपी कराना।

  • 15 अप्रैल 2026 (अंतिम प्रकाशन) : आम जनता के लिए त्रिस्तरीय पंचायतों की अंतिम निर्वाचक नामावली (Final Voter List) का प्रकाशन किया जाएगा।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.