Rajya Sabha Election Date 2026

राज्यसभा की 37 सीटों पर बिगुल बजा: 16 मार्च को वोटिंग; शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी और सिंघवी समेत कई दिग्गजों का कार्यकाल खत्म

“चुनाव आयोग (ECI) ने बुधवार को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है”

नई दिल्ली : THE POLITICS AGAIN : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

16 मार्च को होने वाले इन चुनावों के साथ ही देश के कई सियासी दिग्गजों के भविष्य का फैसला होगा।

ये सीटें 10 राज्यों से खाली हो रही हैं, जिनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु और बिहार जैसे बड़े राज्य शामिल हैं।

इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। आयोग के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी।

सीटों का गणित: कहां कितनी सीटों पर चुनाव?

कुल 37 सीटों के लिए चुनाव होंगे। राज्यवार स्थिति इस प्रकार है:

  • महाराष्ट्र: 7 सीटें
  • तमिलनाडु: 6 सीटें
  • बिहार: 5 सीटें
  • पश्चिम बंगाल: 5 सीटें
  • ओडिशा: 4 सीटें
  • असम: 3 सीटें
  • तेलंगाना: 2 सीटें
  • छत्तीसगढ़: 2 सीटें
  • हरियाणा: 2 सीटें
  • हिमाचल प्रदेश: 1 सीट

इन दिग्गजों की साख दांव पर

जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है और जो इस चुनावी चक्र में चर्चा में रहेंगे, उनमें शामिल हैं:

  • शरद पवार (NCP – SP)
  • अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस)
  • प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना – UBT)
  • हरिवंश नारायण सिंह (राज्यसभा डिप्टी स्पीकर)
  • कनिमोझी (DMK)
  • उपेंद्र कुशवाहा
  • साकेत गोखले (TMC)

पूरा शेड्यूल (Election Schedule)

चुनाव आयोग द्वारा जारी विस्तृत कार्यक्रम:

  1. नोटिफिकेशन: 26 फरवरी
  2. नामांकन की आखिरी तारीख: 5 मार्च
  3. नामांकन पत्रों की जांच: 6 मार्च
  4. नाम वापसी (Withdrawal): 9 मार्च तक
  5. मतदान (Voting): 16 मार्च (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
  6. नतीजे (Counting): 16 मार्च (शाम को)

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.