अमेरिका ने माना- पूरा कश्मीर भारत का! ट्रेड डील के नक्शे में PoK भी हिंदुस्तान का हिस्सा; पाकिस्तान को कड़ा संदेश
“कश्मीर राग अलापने वाले पाकिस्तान को अमेरिका ने अब तक का सबसे बड़ा कूटनीतिक झटका दिया है”
वाशिंगटन/नई दिल्ली: “The Politics Again” संतोष सेठ की रिपोर्ट
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने व्यापार समझौते की रूपरेखा के दौरान भारत का एक नक्शा जारी किया है, जिसमें जम्मू और कश्मीर (J&K) को पूरी तरह से भारत का अभिन्न अंग दिखाया गया है।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भी भारतीय सीमा के भीतर दर्शाया गया है।
क्या है मामला?
दरअसल, अमेरिका और भारत के बीच एक नई ट्रेड डील (व्यापार समझौता) की रूपरेखा तय हुई है। इसी संदर्भ में USTR ने एक ग्राफिक साझा किया, जिसका उद्देश्य यह बताना था कि अमेरिकी उत्पादों की पहुंच अब भारतीय बाजार तक होगी।
-
नक्शे में क्या है:
-
From tree nuts and dried distillers’ grains to red sorghum and fresh and processed fruit, the U.S.-India Agreement will provide new market access for American products. pic.twitter.com/mqpP10LJp1
— United States Trade Representative (@USTradeRep) February 6, 2026
-
इस ग्राफिक में इस्तेमाल किए गए भारत के नक्शे में उत्तरी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को स्पष्ट रूप से भारत का हिस्सा दिखाया गया है। इसमें वह इलाका भी शामिल है जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा (PoK) कर रखा है।
पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा की हवा निकली
विशेषज्ञों का मानना है कि यह नक्शा महज एक चित्र नहीं, बल्कि वाशिंगटन का स्पष्ट कूटनीतिक संदेश है।
-
अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह भारत के राजनीतिक मानचित्र (Political Map) से सहमत है।
-
यह पाकिस्तान के उन दावों को सिरे से खारिज करता है, जो वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर को लेकर करता रहता है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह ठोस तथ्यों के साथ है, न कि बनावटी बातों के।
किन उत्पादों पर हुई है डील?
इस समझौते के तहत अमेरिका से भारत में आयात किए जाने वाले प्रमुख खाद्य पदार्थों में शामिल हैं:
- अमेरिकी मेवे (Nuts)
- लाल ज्वार (Red Sorghum)
- ताजे और प्रसंस्कृत फल
- सूखे अनाज (Distiller’s Dried Grains)
- अमेरिकी शराब और स्पिरिट (Alcohol & Spirits)











