जौनपुर – विकास भवन से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

जौनपुर 14 अगस्त, 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

14 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देशन में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विकास भवन से तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई, जिसको मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

तिरंगा यात्रा विकास भवन से अंबेडकर तिराहा तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा मे तिलकधारी इंटर कॉलेज, जनककुमारी इंटर कॉलेज, बीआरपी इंटर कॉलेज, मुक्तेश्वर बालिका इंटर कॉलेज तथा राज इंटर कॉलेज जौनपुर के शिक्षक, एनसीसी कैडेट और छात्र छात्राएं शामिल रहे।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, डी0सी0 मनरेगा सुशील त्रिपाठी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, जिला समन्वयक कत राजन सिंह, लेफ्टिनेंट राकेश कुमार, विभूति विक्रम सिंह, वृजभूषण यादव, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.