दिल्ली – भजनपुरा में किशोर पर चाकू से किए 17 वार CCTV में कैद हुई हत्या की वारदात
“दिल्ली के भजनपुरा में एक किशोर को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। किशोर पर एक के बाद एक 17 बार चाकू से वार किए गए। खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतक का नाम सुमित बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है”
सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का बैठा हुआ दिख रहा है और एक लड़का खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। खड़ा हुआ शख्स सुमित है, थोड़ी देर में एक टोपी पहने लड़का आता है और चाकू से ताबड़तोड़ सुमित पर अटैक करना शुरू कर देता है। जिसके बाद सुमित घायल होकर नाली में गिर जाता है।
सीसीटीवी 11 जुलाई का बताया जा रहा है कि। भजनपुरा के गामरी एक्सटेंशन में सुमित का शव मिला था। सुमित के चेहरे पर, गर्दन पर और पेट पर 17 बार हमला किया गया था। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।
नोट-ANI NEWS NETWORK इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।











