चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन: मतदाता सूची से 7.2 करोड़ नाम कटे, यूपी में सबसे ज्यादा बदलाव | The Politics Again
चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन: मतदाता सूची से 7.2 करोड़ नाम हटाए गए, 2 करोड़ नए वोटर भी जुड़े; यूपी सबसे आगे
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
देश में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
चुनाव आयोग के इस अभियान के दूसरे चरण में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में शुद्धिकरण किया गया है।
आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, नौ राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों की मतदाता सूची से 7.2 करोड़ से अधिक नाम हटा दिए गए हैं।
हालांकि, इसी दौरान नए रजिस्ट्रेशन (फॉर्म 6) और पते में बदलाव (फॉर्म 8) के जरिये करीब 2 करोड़ नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा भी गया है। इस तरह, वास्तविक रूप से मतदाता सूची से हटाए गए नामों की कुल संख्या 5.2 करोड़ है।
कुल मतदाताओं का 10.2 फीसदी नाम कटा
आंकड़ों के मुताबिक, 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की मतदाता सूचियों से हटाए गए नाम वहां के कुल मतदाताओं का करीब 10.2% हैं।
इस विशेष अभियान (SIR) के शुरू होने से पहले इन राज्यों में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 51 करोड़ थी, जो अब शुद्धिकरण के बाद घटकर 45.8 करोड़ रह गई है।
नाम हटने के मुख्य कारण क्या रहे?
चुनाव आयोग के डेटा से स्पष्ट होता है कि नाम हटाने के पीछे कई ठोस कारण थे:
मृत्यु: करीब 66.9 लाख लोगों के नाम उनकी मृत्यु हो जाने के कारण हटाए गए।
दोहरी प्रविष्टि: 1.3 करोड़ नाम इसलिए हटाए गए क्योंकि वे एक से अधिक जगह पर पंजीकृत (Duplicate) थे।
पते पर नहीं मिले: 1.3 करोड़ लोग अपने पंजीकृत पते पर नहीं पाए गए।
स्थानांतरण: 3.1 करोड़ लोग स्थायी रूप से किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट हो चुके हैं।
अन्य कारण: 12.7 लाख नामों को अन्य श्रेणी में रखकर हटाया गया है।
उत्तर प्रदेश नाम जुड़ने और हटने, दोनों में सबसे आगे
इस पुनरीक्षण अभियान में उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यूपी में सर्वाधिक 92.4 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं।
इसके बाद तमिलनाडु में 35 लाख, केरल में 20.4 लाख, राजस्थान में 15.4 लाख, मध्य प्रदेश में 12.9 लाख और गुजरात में 12.1 लाख नए वोटर जुड़े हैं।
वहीं, नाम कटने के मामले में भी यूपी टॉप पर है। राज्य से सर्वाधिक 2.04 करोड़ नाम हटाए गए हैं। इसके बाद तमिलनाडु से 97 लाख और पश्चिम बंगाल से 90.8 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।
पश्चिम बंगाल में एसआईआर पर सबसे अधिक बवाल
मतदाता सूची को लेकर पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा सियासी बवाल देखने को मिल रहा है। राज्य में 60 लाख से अधिक लोगों को जांच-पड़ताल का सामना करना पड़ा।
सत्यापन के बाद 27 लाख से अधिक नाम सीधे तौर पर हटा दिए गए, जबकि 6 लाख अन्य नाम आपत्तियों के आधार पर काटे गए।
इस शुद्धिकरण अभियान के बाद बंगाल में मतदाताओं की संख्या अब 6.75 करोड़ रह गई है, जो पहले 7.66 करोड़ थी।
एसआईआर के बाद मतदाता सूची की राज्यवार स्थिति:
| राज्य/केंद्रशासित प्रदेश | एसआईआर से पहले मतदाता | एसआईआर में हटाए गए | फार्म-6 व 8 से जुड़े वोटर | फार्म-7 से हटाए गए वोटर | 10 अप्रैल 2026 तक कुल वोटर | सूची से कुल नाम हटे | नाम हटे (%) |
| अंडमान और निकोबार | 3,10,404 | 64,014 | 18,025 | 5,492 | 2,58,923 | 51,481 | 16.6% |
| उत्तर प्रदेश | 15,44,30,092 | 2,88,74,067 | 92,44,763 | 8,15,996 | 13,39,84,792 | 2,04,45,300 | 13.2% |
| गुजरात | 5,08,43,436 | 73,73,327 | 12,15,756 | 5,18,463 | 4,41,67,402 | 66,76,034 | 13.1% |
| छत्तीसगढ़ | 2,12,30,737 | 27,34,817 | 4,71,383 | 1,28,275 | 1,88,39,028 | 23,91,709 | 11.3% |
| पश्चिम बंगाल | 7,66,37,529 | 58,20,899 | 7,49,945 | 33,15,565 | 6,82,51,010 | 83,86,519 | 10.9% |
| तमिलनाडु | 6,41,14,587 | 97,37,831 | 35,00,854 | 5,34,319 | 5,73,43,291 | 67,71,296 | 10.6% |
| गोवा | 11,85,034 | 1,00,042 | 9,813 | 39,592 | 10,64,700 | 1,20,334 | 10.2% |
| पुडुचेरी | 10,21,578 | 1,03,467 | 54,410 | 22,210 | 9,50,311 | 71,267 | 7.0% |
| मध्य प्रदेश | 5,74,06,143 | 42,74,160 | 12,89,938 | 3,03,244 | 5,41,18,677 | 32,87,466 | 5.7% |
| राजस्थान | 5,48,84,479 | 42,03,609 | 15,45,115 | 2,92,538 | 5,19,33,447 | 29,51,032 | 5.4% |
| केरल | 2,78,50,855 | 24,08,503 | 20,40,069 | 3,39,469 | 2,71,42,952 | 7,07,903 | 2.5% |
| लक्षद्वीप | 57,813 | 1,429 | 2,202 | 954 | 57,632 | 18 | 0.3% |
| कुल | 50,99,72,687 | 6,56,96,165 | 2,01,42,273 | 63,16,117 | 45,81,12,165 | 5,18,60,522 | 10.2% |
प्रयागराज में बड़ा रेल हादसा: पटरी पर खड़े 5 यात्रियों को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने रौंदा,…
कर्नाटक दौरा: पीएम मोदी ने मांड्या में किया 'श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर' का भव्य उद्घाटन,…
लखीमपुर खीरी में भड़की भारी हिंसा: अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर उग्र हुई भीड़, पुलिस पर…
पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति' के नाम लिखा विशेष पत्र: 2029 से लागू होगा महिला…
भविष्य का युद्ध बना हकीकत: यूक्रेन के रोबोट्स और ड्रोन्स ने रूसी सैन्य ठिकाने पर…
तमिलनाडु चुनाव: BJP ने जारी किया 'संकल्प पत्र', महिलाओं को हर महीने ₹2000 और 3…