महाराष्ट्र/बुलढाणा : बस और एसयूवी की टक्कर में 5 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

“महाराष्ट्र के बुलढाणा में बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक बस और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई’

महाराष्ट्र 02 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हादसे में 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घायलों का इलाज खामगांव के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इस दुर्घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

खामगांव-शेगांव राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो कार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस से टकरा गई। इसके तुरंत बाद एक प्राइवेट बस ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। प्राइवेट बस के आगे के केबिन को भारी नुकसान हुआ है।

क्षतिग्रस्त हिस्से से चालक को निकालने के प्रयास जारी हैं। हादसा इतना भीषण था कि तीनों वाहन चकनाचूर हो गए। फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Santosh Kumar

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

25 minutes ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

6 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

7 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

7 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago