JAUNPUR

जौनपुर में 32 लाख मतदाता, 2.53 लाख नए वोटर जुड़े, देखें आंकड़े

जौनपुर चुनाव 2026: 32 लाख से अधिक मतदाताओं की फाइनल लिस्ट जारी; 2.53 लाख नए वोटर जुड़े, देखें अपनी विधानसभा के आंकड़े 

जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन ; संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जौनपुर जिला प्रशासन ने मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) को अंतिम रूप दे दिया है।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक अहम प्रेसवार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी (DM) डॉ. दिनेश चंद्र ने ‘विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026’ (SIR) के तहत जिले की फाइनल वोटर लिस्ट जारी की।

इस अंतिम सूची के अनुसार, अब जौनपुर जिले की 9 विधानसभाओं में कुल 32 लाख 18 हजार 897 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

कटे लाखों नाम, जुड़े 2.53 लाख नए वोटर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 6 जनवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक चले इस अभियान के तहत घर-घर जाकर सत्यापन किया गया।

पुनरीक्षण से पूर्व जिले में 35,70,851 मतदाता थे। जांच के दौरान 2 लाख 89 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम डुप्लीकेट, मृतक या शिफ्ट होने के कारण हटाए गए।

सुनवाई और सत्यापन के बाद नई सूची में कुल 2,53,669 नए मतदाता जोड़े गए हैं, जिनमें 1,32,605 पुरुष और 1,21,045 महिला मतदाता शामिल हैं।

फाइनल वोटर लिस्ट 2026 के अहम आंकड़े:

  • कुल मतदाता: 32,18,897

  • पुरुष मतदाता: 17,32,222

  • महिला मतदाता: 14,86,556

  • तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर): 119

विधानसभा वार मतदाताओं का विवरण:

जौनपुर जिले की सभी 9 विधानसभाओं की स्थिति अब इस प्रकार है:

  • जौनपुर (366): 4,01,871 (सबसे अधिक)

  • केराकत (372): 3,84,186

  • शाहगंज (365): 3,81,806

  • मछलीशहर (369): 3,65,941

  • जाफराबाद (371): 3,50,740

  • मुंगराबादशाहपुर (368): 3,49,094

  • मल्हनी (367): 3,41,284

  • बदलापुर (364): 3,30,446

  • मड़ियाहूं (370): 3,13,529 (सबसे कम)

कहां देखें सूची?

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्वाचक नामावली चुनाव आयोग की वेबसाइट (voters.eci.gov.in) पर उपलब्ध है।

इसके अलावा, जनसामान्य के निरीक्षण के लिए यह सूची सभी मतदान केंद्रों पर एक सप्ताह के लिए उपलब्ध रहेगी।

सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी इसकी निःशुल्क प्रतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रेसवार्ता के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय और अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव भी मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

3 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

9 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

10 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

10 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago