आंध्र प्रदेश : कुरनूल में बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत

“आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के एक बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा कल्लूर मंडल में चिन्नाटेकुर के पास हैदराबाद -बंगलूरू हाईवे पर हुआ। यह बस बंगलूरू से हैदराबाद जा रही थी”

कुरनूल 24 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के चिन्नातेकुर के निकट एक निजी बस में दोपहिया वाहन से टक्कर के बाद आग लग गई, जिससे इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई।  पुलिस ने बताया कि मरने वालों में बाइक सवार एक व्यक्ति भी शामिल है। हादसे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है। 

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, बंगलूरू से हैदराबाद जा रही बस में हादसे के दौरान करीब 41 लोग सवार थे। इसमें कहा गया है कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल बस के नीचे आ गयी और इसके ईंधन टैंक का ढक्कन खुल गया जिससे आग लग गई।

कुरनूल के जिला कलेक्टर डॉ ए सिरी ने न्यूज एजेंसी को बताया, यह दुर्घटना सुबह 3 से 3:10 बजे के बीच हुई जब बस एक बाइक से टकरा गई, जिससे ईंधन रिसाव हुआ और आग लग गई। 41 यात्रियों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी 20 में से 11 के शवों की अब तक पहचान हो पाई है।

बाकी की पहचान के प्रयास जारी हैं।  कुरनूल संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक कोया प्रवीण ने बताया, 19 यात्री, दो बच्चे और दो चालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।  पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस का दरवाजा जाम हो गया और कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

तेलंगाना सरकार ने हेल्पलाइन शुरू की

तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार को हैदराबाद से बंगलूरू जा रही निजी बस के यात्रियों के परिवारों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की। सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मदद के लिए उसके अधिकारियों एम श्रीरामचंद्र (मोबाइल 9912919545) और ई चिट्टीबाबू (मोबाइल 9440854433) से संपर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के निर्देश के बाद यह हेल्पलाइन शुरू की गई। उन्होंने सरकार के मुख्य सचिव के रामकृष्ण राव और पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी से बात की।

मुख्यमंत्री ने आईएएस अधिकारी एस हरीश और पड़ोसी राज्य तेलंगाना के कुरनूल जिले के गडवाल जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को दुर्घटनास्थल पर पहुँचने और राहत कार्यों का समन्वय करने का निर्देश दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में एक बस में आग लगने के कारण लोगों की हुयी मौत पर शोक प्रकट किया और इस दुर्घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक दुखद बस अग्निकांड में हुई मौतों की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिये प्रार्थना करती हूं। 

Santosh SETH

Recent Posts

तेलंगाना: फार्मा कंपनी में रिएक्टर फटा, 2 मजदूरों की मौत, 9 घायल

तेलंगाना में बड़ा औद्योगिक हादसा: फार्मा कंपनी का रिएक्टर फटने से भीषण आग, 2 मजदूरों…

56 minutes ago

बिहार / बेतिया: बेकाबू बस ने ऑर्केस्ट्रा भीड़ को कुचला, 5 की दर्दनाक मौत

बेतिया में रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा: छठिहार के ऑर्केस्ट्रा में घुसी बेकाबू…

1 hour ago

हिमाचल की 82 दवाएं जांच में फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

CDSCO का बड़ा खुलासा: हिमाचल में बनी 82 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, देश के…

1 hour ago

मेरठ पुलिस बर्बरता: सपा उग्र, पूर्व SSP पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

मेरठ पुलिस की बर्बरता पर सपा का हल्ला बोल: "मानसिक बीमार हैं पूर्व SSP", जबरन…

1 hour ago

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने H1N1 इन्फ्लूएंजा तैयारियों की समीक्षा की

H1N1 इन्फ्लूएंजा पर सरकार अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की तैयारियों की समीक्षा, सतर्कता…

2 hours ago

दिल्ली मास्टर प्लान 2047: 40 लाख नए घरों का रोडमैप की घोषणा

दिल्ली मास्टर प्लान 2047: 'विकसित दिल्ली' का नया विजन, बनेंगे 40 लाख नए घर, अनधिकृत…

2 hours ago