छत्तीसगढ़ : फर्जी सिम बेचने वाले तीन राज्यों के 11 आरोपी गिरफ्तार
“पुलिस कार्रवाई में अब तक सात हजार से अधिक सिम कार्ड और पांच सौ नब्बे मोबाइल की पहचान हुई है’
रायपुर, 24 जून 2025 कृष्णा सोनी की रिपोर्ट
ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत फर्जी सिम बेचने वालों पर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड विक्रेता, एजेंट, डिस्ट्रीब्यूटर समेत ग्यारह आरोपियों को राजस्थान, मध्यप्रदेश, रायपुर, दुर्ग और धमतरी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फर्जी सिम यूनाइटेड अरब अमीरात, श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार जैसे देशों के म्यूल अकाउंट के ब्रोकर, डिस्ट्रीब्यूटर और संचालकों को बेचा था। पुलिस कार्रवाई में अब तक सात हजार से अधिक सिम कार्ड और पांच सौ नब्बे मोबाइल की पहचान हुई है।











