“भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि हिमाचल में यलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई। सिरमौर में नेशनल हाईवे-707 कच्ची ढांक से आगे धस गया। हालांकि अभी सड़क पर हल्के वाहनों की आवाजाही हो रही है। अगर सड़क धसती है तो शिमला जिले का संपर्क पांवटा से टूट सकता है”
नई दिल्ली 28 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
वापस जाता दक्षिण पश्चिम मानसून हिमालयी राज्यों से लेकर पूरब और पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में जमकर बरस रहा है। हिमाचल प्रदेश से लेकर सिक्किम तक हिमालयी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है।
इसके चलते जगह-जगह भूस्खलन होने से हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 समेत 47 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रुक गई है।
सिक्किम में पुरा रंग-रंग पुल टूट गया है और इससे राज्य के उत्तरी हिस्से से शेष भाग का संपर्क खत्म हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिन इन राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि हिमाचल में यलो अलर्ट के बीच शुक्रवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई। सिरमौर में नेशनल हाईवे-707 कच्ची ढांक से आगे धस गया।
हालांकि अभी सड़क पर हल्के वाहनों की आवाजाही हो रही है। अगर सड़क धसती है तो शिमला जिले का संपर्क पांवटा से टूट सकता है। यह हाईवे कुछ ही महीनों में अलग-अलग स्थानों पर कई जगह बंद हो चुका है।
पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने बताया कि मौके पर काम कर रही मोरथ कंपनी से बात की गई है। सड़क को आवाजाही के लिए चालू रखने को लेकर मशीनें भेज दी गई हैं। बारिश की वजह से 156 सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।
उत्तरी हिमालयी राज्य सिक्किम में भी भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ है। राज्य के उत्तरी हिस्से के लिए प्रवेश द्वार माने जाने वाले पुराने रंग-रंग पुल भी टूट गया है।
इससे मंगन जिला मुख्यालय राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है। पिछले साल सांकलांग पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण जोंगू से होकर जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी अवरुद्ध है।
जिला प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और संपर्क बहाल करने के प्रयास में भी जुटा है। आईएमडी ने राज्य में अगले दो दिन भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी ने राजस्थान में भी रविवार तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर मंडल में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी
वहीं, उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट गुलमर्ग के अफरवट में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। शुक्रवार सुबह से 2 इंच बर्फबारी दर्ज की गई।
कश्मीर के कई हिस्सों में भी बारिश हुई जिससे करीब पांच दिनों से चल रही गर्मी के बाद पारा नीचे आ गया। आने वाले दिनों में भी कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। 4 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी।
बिजली गिरने से पति-पत्नी और बच्चे की मौत
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक गांव में बिजली गिरने से पति-पत्नी और उनके किशोर बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी बुरी तरह से झुल गई है। घटना बृहस्पतिवार की शाम को हुई, जब ये लोग अपने सोयाबीन के खेत में काम कर रहे थे।
बुरी तरह से झुलसी 17 वर्षीय प्रियंका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से प्रत्येक मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 10-10 हजार रुपये जारी किए गए हैं।
एसडीएम ने बताया कि नियमों के मुताबिक, प्रत्येक मृतक के लिए परिजनों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा।
गुजरात में तमिलनाडु के 27 श्रद्धालु बचाए
गुजरात के भावनगर जिले में बाढ़ के पानी में फंसे तमिलनाडु के 27 श्रद्धालुओं समेत 29 लोगों को रात भर चले अभियान में सकुशल बचा लिया या। जिलाधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को श्रद्धालुओं की बस बाढ़ वाले रास्ते में फंस गई थी।
करीब आठ घंटे के बचाव अभियान में सभी को बस से सुरक्षित निकाला गया। ये सभी लोग निष्कलंक महादेव मंदिर में दर्शन कर भावनगर शहर लौट रहे थे। पानी के तेज धार की वजह से बस का अगला हिस्सा नदी में डूब गया था।
बिहार के 13 जिलों में बाढ़ का खतरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अलावा, अगले 24 घंटों में राज्य के 13 जिलों में अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है।
आईएमडी की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी और भोजपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके चलते इन जिलों में अचानक बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया है।
आईएमडी की चेतावनी को देखते हुए राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) ने इन 13 जिलों के प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने और स्थिति को संभालने के लिए सभी निवारक उपाय करने को कहा है।
डीएमडी ने इस संबंध में इन 13 जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य भर में कई नदियों का जलस्तर बढ़ा है।
बिहार जल संसाधन विभाग ने उफनती कोसी और गंडक नदियों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इन नदियों से सटे जिलों को सतर्क रहने को कहा है।
यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज एडमिशन 2026-27: लखनऊ, गोरखपुर, सैफई सहित 5 कॉलेजों में कक्षा 6, 9…
जौनपुर: मछलीशहर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याएं सुनीं; भूसा दाताओं को DM ने…
हैदराबाद योग महोत्सव 2026: 6,000 लोगों ने एक साथ किया 'भुजंगासन', बना एशिया रिकॉर्ड; 20…
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: इंफ्रास्ट्रक्चर और कोलकाता मेट्रो के अपग्रेडेशन के लिए ₹895.30 करोड़…
सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…
कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…